Hero या Honda... GST कटौती के बाद किस कंपनी की बाइक सबसे ज्यादा बिकी? पढ़ें सेल्स रिपोर्ट

Hero vs Honda: देश की दो प्रमुख टू-व्हीलर कंपनियों, हीरो मोटोकॉर्प और होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के लिए सितंबर 2025 एक खास महीना रहा. जीएसटी में कटौती के बाद दोनों कंपनियों ने न केवल बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाए, बल्कि बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

GST Reforms 2025 Hero Splendor Plus vs Honda Shine Top Global Bestselling Bikes
Image Source: Social Media

Hero vs Honda: देश की दो प्रमुख टू-व्हीलर कंपनियों, हीरो मोटोकॉर्प और होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के लिए सितंबर 2025 एक खास महीना रहा. जीएसटी में कटौती के बाद दोनों कंपनियों ने न केवल बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाए, बल्कि बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली. आइए जानते हैं कैसे इन दिग्गजों ने इस फेस्टिव सीजन में धमाल मचाया.

हीरो मोटोकॉर्प ने की जबरदस्त बिक्री

हीरो मोटोकॉर्प ने सितंबर 2025 में कुल 6.87 लाख यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल इसी महीने की तुलना में 8% ज्यादा है. इस साल कंपनी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हासिल की है हीरो देश की पहली भारतीय कंपनी बन गई है जिसने 12.5 करोड़ दोपहिया वाहन का उत्पादन कर लिया है. इसके साथ ही कंपनी ने फेस्टिव सीजन में 12 नए मॉडल भी लॉन्च किए हैं. ग्लोबल मार्केट में भी हीरो ने कमाल किया और 40 हजार यूनिट्स का निर्यात किया.

होंडा की बिक्री में भी तेजी

वहीं, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने सितंबर 2025 में कुल 5.68 लाख वाहनों की बिक्री की, जिसमें से 5.05 लाख यूनिट्स घरेलू बाजार में और लगभग 62,471 यूनिट्स का निर्यात किया गया. होंडा की बिक्री में इस महीने 6% की मासिक वृद्धि दर्ज हुई है, जो कंपनी के लिए उत्साहवर्धक संकेत है.

जीएसटी कटौती का ग्राहकों पर सीधा फायदा

जीएसटी दरों में कटौती के बाद दोनों कंपनियों की सेल में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. खासकर हीरो की बेस्ट सेलिंग बाइक ‘स्प्लेंडर प्लस’ पर इसका असर साफ नजर आ रहा है. पहले यह बाइक 28% GST के साथ ₹80,166 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में मिल रही थी, लेकिन अब 18% GST के साथ इसकी शुरुआती कीमत ₹73,764 हो गई है. यानी ग्राहक इस लोकप्रिय बाइक पर करीब ₹6,400 की बचत कर सकते हैं.

फीचर्स और माइलेज की दमदार कॉम्बिनेशन

हीरो स्प्लेंडर प्लस में 97.2cc का BS6 Phase-2 OBD2B कम्प्लायंट एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8.02 PS पावर और 8.05 Nm टॉर्क जनरेट करता है. यह बाइक 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है और इसकी टॉप स्पीड लगभग 87 kmph है. सबसे खास बात है इसका माइलेज, जो 70-80 kmpl तक है. यही वजह है कि स्प्लेंडर प्लस आज भी भारत की सबसे फ्यूल एफिशिएंट कम्यूटर बाइक बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को चेताया, कहा- आतंकवाद बंद नहीं किया तो नक्शे से मिट जाएगा