दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर राजनीति गरमा गई है. एक ओर दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने राजधानी में खतरनाक स्तर पर पहुंचे AQI को लेकर बीजेपी पर हमला बोला, तो दूसरी ओर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने AAP पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि आतिशी जी, हम 10 साल की आप 'दा' को साफ करेंगे.
“इतिहास में मई में इतना खराब AQI नहीं था”
दिल्ली में जब हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी को पार करते हुए सीधे 'गंभीर' श्रेणी में जा पहुंची और AQI 500 तक पहुंच गया, तो आतिशी ने एक्स पर पोस्ट करके कहा, “दिल्ली का AQI मई में कभी इतना खराब नहीं हुआ. CPCB के आंकड़े बताते हैं कि 2022 से 2024 तक 15 मई को AQI कभी 243 से ज़्यादा नहीं गया. आज यह 500 है. क्या बीजेपी इस बिगड़ती हवा की ज़िम्मेदारी लेगी? दिल्ली के पर्यावरण मंत्री कहां हैं?” उन्होंने कुछ तस्वीरें और स्क्रीनशॉट शेयर कर दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की.
मनजिंदर सिंह सिरसा का पलटवार: “AAP-दा में अवसर मत खोजिए”
बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आतिशी पर सीधा निशाना साधते हुए उनके सवाल का जवाब दिया. सिरसा ने कहा, “पहले आप दिल्ली के लिए 'AAP-दा' (आपदा) बनीं, अब उसी आपदा में अवसर तलाश रही हैं. ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री एक प्राकृतिक रेत आंधी को भी राजनीतिक लाभ का माध्यम बना रही हैं.”
FIRST YOU BECAME AAP-DA FOR DELHI NOW YOU ARE TRYING TO FIND AVSAR IN AAPDA
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) May 15, 2025
It’s unfortunate that a former CM is using a natural sandstorm to score political points; especially when the real blame lies in a decade of neglect under AAP.
Today’s AQI spike is due to an extreme… https://t.co/bXGC0DyO3P
उन्होंने आगे कहा कि 15 मई को AQI में आई भारी बढ़ोतरी एक चरम मौसमी घटना (sandstorm) का परिणाम है, न कि AAP पार्टी के दावे के मुताबिक कोई प्रशासनिक लापरवाही.
“AAP ने दिल्ली को बनाया कचरे का ढेर”: बीजेपी का आरोप
मनजिंदर सिंह सिरसा ने AAP सरकार के पिछले 10 वर्षों के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा, “आपने दिल्ली को कचरे के पहाड़ों में बदल दिया. सड़कों पर उड़ती धूल, टूटी सड़कें और अपारदर्शी नीति के कारण आज दिल्ली दम घोंटू हवा में जीने को मजबूर है. अब जब प्रकृति जवाब देती है, तो आप दोष किसी और पर डाल देती हैं.” उन्होंने कहा, “आतिशी जी, लेकिन हां — हम AAP-दा के इन 10 सालों की गंदगी को जरूर साफ करेंगे.”
ये भी पढ़ेंः The JC Show : MISSION ACCOMPLISHED WAR ON TERROR CONTINUES | संपूर्ण विश्लेषण