682KM रेंज और दमदार फीचर्स... Mahindra ने उतारी नई BE6 Sporteq, जानिए कीमत

भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में महिंद्रा ने अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने BE6 Sporteq को 11.45 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है, जिसमें BaaS विकल्प शामिल है.

mahindra-be6-sporteq-price-features-range-launch
Image Source: Social Media

भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में महिंद्रा ने अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने BE6 Sporteq को 11.45 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है, जिसमें BaaS विकल्प शामिल है. वहीं, BaaS के बिना इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.45 लाख रुपये है. नए मॉडल में सिर्फ लुक को नहीं बदला गया है, बल्कि केबिन, टेक्नोलॉजी और ड्राइविंग एक्सपीरियंस को भी पहले से ज्यादा आधुनिक बनाने की कोशिश की गई है.

स्पेशल एडिशन के साथ आया नया अवतार

BE6 Sporteq के साथ कंपनी ने Launch Edition और BE6 Sporteq Four जैसे खास वेरिएंट पेश किए हैं. इससे पहले BE6 रेंज में Formula E Edition और Batman Edition जैसे स्पेशल मॉडल भी देखने को मिले थे. नए Sporteq की खास बात यह है कि इसके बदलाव केवल बाहरी डिजाइन तक सीमित नहीं हैं. कंपनी ने डैशबोर्ड लेआउट और तकनीकी फीचर्स में भी कई महत्वपूर्ण अपडेट किए हैं, जिससे यह इलेक्ट्रिक SUV ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी-केंद्रित नजर आती है.

नए रंगों से और आकर्षक हुआ डिजाइन

BE6 Sporteq Launch Edition का मूल डिजाइन स्टैंडर्ड BE6 जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसे अलग पहचान देने के लिए नया पेंट स्कीम जोड़ा गया है. पीछे की तरफ BE6 बैज के साथ Launch Edition की पहचान दी गई है. इसके अलावा टेलगेट पर रियर लाइट्स के जरिए कस्टम मैसेज प्रदर्शित करने की सुविधा भी मिलती है. कंपनी ने BE6 Freedom Edition को भी पेश किया है, जिसे खास Orange पेंट स्कीम में उतारा गया है. Sporteq को कुल 12 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिनमें Rosso Impulso, Ruby Velvet, Graphite Storm और Firestorm Orange Satin जैसे चार नए रंग शामिल हैं.

आठ वेरिएंट में मिलेगी इलेक्ट्रिक SUV

महिंद्रा ने ग्राहकों के लिए BE6 Sporteq को आठ अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध कराया है. इनमें One, Two, Three, Three , Four, FE, FE Four और Launch Edition शामिल हैं. इस विस्तृत लाइनअप के जरिए कंपनी अलग-अलग जरूरत और बजट वाले ग्राहकों को विकल्प देने की कोशिश कर रही है. स्पेशल एडिशन के साथ मिलने वाले नए कलर और डिजाइन एलिमेंट इसे सामान्य BE6 से अलग पहचान देते हैं.

तीन स्क्रीन वाला हाईटेक इंटीरियर

नई BE6 Sporteq में सबसे ज्यादा बदलाव केबिन के अंदर दिखाई देते हैं. Launch Edition में तीन स्क्रीन का सेटअप दिया गया है, जिसमें फ्रंट पैसेंजर के लिए एक अलग डिस्प्ले भी शामिल है. यह सुविधा स्टैंडर्ड मॉडल में नहीं मिलती. कंपनी के मुताबिक, इस स्क्रीन का इस्तेमाल गेमिंग और कराओके जैसी गतिविधियों के लिए किया जा सकता है. सेंटर कंसोल पर Sporteq लोगो भी दिया गया है, जो केबिन के स्पोर्टी लुक को और खास बनाता है.

Gemini और Revive SOS जैसे स्मार्ट फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो BE6 Sporteq को कई नए टेक्नोलॉजी फीचर्स से लैस किया गया है. TEQ_Me ड्राइवर की पहचान करके उसकी पर्सनलाइज्ड प्रोफाइल अपने आप लोड करता है, जबकि TEQ_Talk में Google Gemini का इंटीग्रेशन मिलता है. TEQ_xting के जरिए रियर टेलगेट डिस्प्ले पर कस्टम मैसेज दिखाए जा सकते हैं. TEQ_Drive में कस्टम ड्राइव मोड, Tribe Drive, Drift Mode और Acceleration Boost जैसे विकल्प मिलते हैं. सबसे खास Revive SOS फीचर है, जिसके बारे में महिंद्रा का दावा है कि बैटरी 0 प्रतिशत होने के बाद भी यह करीब 13 किलोमीटर तक चलने के लिए जरूरी ऊर्जा दे सकता है और पूरी बैटरी लाइफ में इसका इस्तेमाल पांच बार किया जा सकता है. SUV में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, छह-स्पीकर ऑडियो, क्रूज कंट्रोल, एयरबैग, ESP और ADAS जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं.

682 किमी तक की रेंज, 286 hp की ताकत

Mahindra BE6 Sporteq में कंपनी ने मौजूदा इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को बरकरार रखा है. इसमें 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं, जबकि लाइनअप में नया 70 kWh बैटरी पैक भी जोड़ा गया है. रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर 286 hp तक की पावर और 380 Nm का टॉर्क पैदा करती है. बड़े बैटरी पैक के साथ कंपनी 682 किलोमीटर तक की MIDC रेंज का दावा करती है. कीमत, लंबी रेंज और नए स्मार्ट फीचर्स के साथ BE6 Sporteq महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV रेंज में एक ज्यादा एडवांस और टेक्नोलॉजी से भरपूर विकल्प बनकर सामने आती है.

ये भी पढ़ें: 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया Moto G Max, जानें कीमत और फीचर्स