PM Modi On BMC: महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में एनडीए को मिली शानदार सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए इसे विकास और अच्छे शासन की जीत बताया है. चुनावी नतीजों के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक और उत्साह से भरा संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र की जनता के भरोसे और समर्थन को अपनी सरकार के लिए बड़ी ताकत करार दिया.
प्रधानमंत्री ने कहा कि नगर निगम चुनावों के परिणाम साफ तौर पर यह दिखाते हैं कि महाराष्ट्र और एनडीए के बीच का रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है. उन्होंने इस जनादेश को सिर्फ राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि विकास की दिशा में जनता की साझा सहमति बताया.
महाराष्ट्राचे आभार !
— Narendra Modi (@narendramodi) January 16, 2026
राज्यातील उत्साही जनतेने एनडीएच्या जनहितकारी आणि सुशासनाच्या अजेंड्याला आपले आशीर्वाद दिले आहेत!
विविध महानगरपालिका निवडणुकांचे निकाल हे दर्शवितात की महाराष्ट्रातील जनतेशी एनडीएचे नाते अधिक दृढ झाले आहे. आमच्या कामगिरीचा अनुभव आणि विकासाची दृष्टी जनतेच्या…
पीएम मोदी ने जनता को दिया धन्यवाद
पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, "धन्यवाद, महाराष्ट्र! राज्य के उत्साही लोगों ने NDA के जन कल्याण और सुशासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया है! विभिन्न नगर निगम चुनावों के नतीजे दिखाते हैं कि NDA और महाराष्ट्र के लोगों के बीच रिश्ता और भी मज़बूत हो गया है. हमारे काम का अनुभव और विकास का विज़न लोगों के दिलों को छू गया है. मैं महाराष्ट्र के सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ. यह जनादेश प्रगति को और गति देगा और यह राज्य से जुड़ी गौरवशाली संस्कृति का उत्सव है."
"हर कार्यकर्ता पर गर्व है"
मुझे महाराष्ट्र भर में NDA के हर कार्यकर्ता पर गर्व है जो लोगों के साथ रहते हैं और दिन-रात बिना थके काम करते हैं. हमारे गठबंधन के परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी शेयर करते हुए, उन्होंने आने वाले समय के लिए हमारे विज़न को भी साफ़ तौर पर बताया और विपक्ष के झूठे आरोपों का प्रभावी ढंग से जवाब दिया. मेरी दिली शुभकामनाएं उनके साथ हैं.
महाराष्ट्र की संस्कृति का जश्न
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह जनादेश न केवल प्रगति का प्रतीक है, बल्कि राज्य से जुड़ी शानदार और समृद्ध संस्कृति का भी उत्सव है. पीएम मोदी के अनुसार, महाराष्ट्र की ऊर्जा, उसकी परंपराएं और उसकी सोच देश के विकास में हमेशा अहम भूमिका निभाती रही हैं. उन्होंने राज्य की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि महाराष्ट्र का यह भरोसा सरकार को और बेहतर काम करने की प्रेरणा देगा.
ये भी पढ़ें- BBL में स्टीव स्मिथ ने जमकर की गेंदबाजों की धुनाई, इतने गेंदों में जड़ा शतक; बाबर आजम के उड़े होश!