महाराष्ट्र की राजनीति में बुधवार के दिन भूचाल आ गया. एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश हादसे में निधन हो गया. उनके साथ कुछ अन्य लोग भी सवार थे जो इस दुर्घटना का शिकार हुए. वहीं जिस समय ये हादसा हुआ उस समय अजित पवार चुनाव प्रचार प्रसार के लिए ही बारामती के लिए रवाना हुए थे.
बताया गया कि जिस समय प्लेन लैंड हो रहा था उस दौरान तकनीकी खराबी के कारण लैंडिंग सही से नहीं हो पाई और प्लेन क्रैश हुआ. हादसे का भयावह मंजर कुछ लोगों ने अपनी आंखों से देखा. जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी दी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्लेन में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. बहरहाल इस हादसे के बाद पवार का परिवार सदम में है. इस खबर ने उन्हें स्तब्ध कर दिया है.
आखों देखा हादसे का हाल
जैसा की बताया कि हादसे के वक्त कई लोगों ने इसे अपनी आखों से देखा उन्हीं में से एक व्यक्ति ने घटना को देखा और इसकी पूरी कहानी बताई. समाचार एजेंसी ANI से प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे से संबंधित बात की और जानकारी देते हुए कहा कि यह बहुत ही दर्दनाक है. उनका कहना है कि जब विमान नीचे उतर रहा था तो ऐसा लग ही रहा था कि दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा. ऐसा ही हुआ भी. उन्होंने कहा कि प्लेन में भयावह विस्फोट भी हुआ. जो काफी जबरदस्त हंगामा था. उसके बाद हम सब यहां दौड़े और देखा कि विमान में आग लगी हुई थी."
#WATCH | Crash landing in Baramati | Baramati, Maharashtra: An eyewitness at the spot says, "I saw it with my eyes. This is really painful. When the aircraft descended, it seemed it would crash, and it did crash. It then exploded. There was a massive explosion. After that, we… pic.twitter.com/fBQplnxHON
— ANI (@ANI) January 28, 2026
लोगों ने बाहर निकालने की कोशिश की
हादसे की अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि विमान क्रैश होने के बाद 4-5 धमाके हुए और कई लोग यहां एकत्र हो गए. कई लोगों ने विमान में सवार यात्रियों को निकालने की कोशिश की. इसमें डिप्टी सीएम अजित पवार भी शामिल थे. लोगों का कहना है कि आग काफी जबरदस्त थी. जिसके कारण वह समय रहते मदद नहीं कर पाए. उन्होंने कहा कि प्लेन में डिप्टी सीएम का होना काफी दर्दनाक था जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.
कई कार्यक्रमों में होने वाले थे शामिल
वहीं इस प्लेन से डिप्टी सीएम बारामती में होने वाले कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे. लेकिन कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व ही ये दर्दनाक हादसा हुआ. आपको बता दें कि साल 2023 से अजित पावर ही इस पद पर कार्यरत थे.
यह भी पढ़ें: कौन था वो पायलट? जो उड़ा रहे थे महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का विमान; कई साल का है एक्सपीरिएंस