बिहार में 12 सीटों पर 'फ्रेंडली फाइट' करेगी महागठबंधन, जानें कहां कौन किससे भिड़ेगा? देखें लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन के अंदर कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के बीच आपसी टकराव यानी ‘फ्रेंडली फाइट’ की स्थिति बन गई है.

Mahagathbandhan will have friendly fight on 12 seats in Bihar
प्रतिकात्मक तस्वीर/ ANI

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन के अंदर कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के बीच आपसी टकराव यानी ‘फ्रेंडली फाइट’ की स्थिति बन गई है. बीते गुरुवार, 23 अक्टूबर, 2025 को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था, और इस दौरान कुछ सीटों पर उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लेकर स्थिति स्पष्ट की.

महागठबंधन में नामांकन वापसी

सूत्रों के अनुसार, नवादा जिले के वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार सतीश कुमार और मधुबनी जिले की बाबूबरही सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की उम्मीदवार बिंदु गुलाब यादव ने अपना नामांकन वापस लिया. इसके बाद वारसलीगंज से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की अनीता देवी और बाबूबरही से आरजेडी के अरुण कुमार सिंह चुनाव मैदान में बने रहे.

इस कदम के बाद महागठबंधन में कुल 12 सीटों पर फ्रेंडली फाइट की स्थिति बनी, जहां विभिन्न सहयोगी दलों के उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

फ्रेंडली फाइट की पूरी स्थिति

महागठबंधन के अंदर विभिन्न दलों के बीच सीटों का मुकाबला इस प्रकार है:

  • RJD vs VIP – 2 सीटें
  • RJD vs Congress – 5 सीटें
  • CPI vs Congress – 4 सीटें
  • IIP vs Congress – 1 सीट

पहले चरण की प्रमुख सीटें

पहले चरण में जो सीटें तय हुई हैं, उनका मुकाबला इस प्रकार है:

  • बिहारशरीफ – CPI vs Congress
  • राजापाकड़ – CPI vs Congress
  • बछवाड़ा – CPI vs Congress
  • गौरा बौराम – RJD vs VIP
  • वैशाली – RJD vs Congress
  • बेलदौर – IIP vs Congress

दूसरे चरण की छह सीटें

दूसरे चरण में ये छह सीटें महागठबंधन में आपसी टकराव की स्थिति पेश करेंगी:

  • सुल्तानगंज – RJD vs Congress
  • कहलगांव – RJD vs Congress
  • नरकटियागंज – RJD vs Congress
  • करगहर – CPI vs Congress
  • सिकंदरा – RJD vs Congress
  • चैनपुर – RJD vs VIP

चुनाव की प्रक्रिया और तारीखें

बिहार विधानसभा का चुनाव दो चरणों में होगा. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को किया जाएगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी.

महागठबंधन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि तेजस्वी यादव इस बार मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में चुनाव लड़ेंगे, जबकि मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम उम्मीदवार के रूप में रखा गया है.

ये भी पढ़ें- 'हर इंच जमीन के लिए लड़ेंगे...' वेनेजुएला ने अमेरिका को दी चेतावनी, तैनात कीं 5000 रूसी मिसाइलें