10,000 रुपये से कम में धांसू स्मार्टफोन्स की लिस्ट, 5G के साथ मिलेंगे दमदार कैमरा फीचर्स

Best Smartphones Under 10000: अगर आपका पुराना स्मार्टफोन स्लो हो गया है और आप नया लेने की सोच रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. इस साल 10 हजार रुपये से कम कीमत में कई शानदार फोन मार्केट में आ चुके हैं. 

List of great smartphones under Rs 10,000 with 5G you will get powerful camera features
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Best Smartphones Under 10000: अगर आपका पुराना स्मार्टफोन स्लो हो गया है और आप नया लेने की सोच रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. इस साल 10 हजार रुपये से कम कीमत में कई शानदार फोन मार्केट में आ चुके हैं. 

इस बजट में अब आपको अच्छा कैमरा, दमदार बैटरी और यहां तक कि 5G जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं. अगर आप कम कीमत में बढ़िया फोन ढूंढ रहे हैं, तो ये ऑप्शन आपके काम आ सकते हैं.

रियलमी C71

रियलमी का यह फोन बजट सेगमेंट में काफी पसंद किया जा रहा है. यह खासकर उन लोगों के लिए है जो कम कीमत में प्रीमियम लुक चाहते हैं. इसमें बड़ी एचडी डिस्प्ले मिलती है, जिससे वीडियो देखने का अनुभव अच्छा रहता है. साथ ही इसमें 5000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. इसकी कीमत करीब 8,699 रुपये है.

सैमसंग गैलेक्सी M07

सैमसंग की M सीरीज अपनी शानदार डिस्प्ले और बैटरी के लिए जानी जाती है. गैलेक्सी M07 में आपको कंपनी का One UI मिलता है, जो इस्तेमाल में काफी आसान है. इस फोन से आप आसानी से मल्टीटास्किंग कर सकते हैं. इसकी कीमत करीब 8,935 रुपये रखी गई है.

मोटोरोला G06 पावर

अगर आप लंबे समय तक चलने वाली बैटरी चाहते हैं, तो मोटोरोला का यह फोन अच्छा विकल्प है. इसमें पावरफुल बैटरी दी गई है, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती. साथ ही इसमें स्टॉक एंड्रॉइड मिलता है, यानी कोई फालतू ऐप्स नहीं मिलेंगे. इसकी कीमत करीब 8,999 रुपये है.

सैमसंग गैलेक्सी F06 5G

इस लिस्ट में यह फोन सबसे खास है क्योंकि इसमें 10 हजार से कम में 5G सपोर्ट मिलता है. अगर आप तेज इंटरनेट और स्मूद गेमिंग या स्ट्रीमिंग चाहते हैं, तो यह फोन अच्छा ऑप्शन है. इसका कैमरा भी अच्छा है, जो दिन और रात दोनों में बढ़िया फोटो क्लिक करता है. इसकी कीमत करीब 9,739 रुपये है.

टेक्नो स्पार्क गो 3

टेक्नो अपने फोन्स में हमेशा कुछ एक्स्ट्रा देने की कोशिश करता है. इस फोन में आपको अच्छी रैम और स्टोरेज मिलती है, जो इस कीमत में कम देखने को मिलती है. इसके अलावा इसका साउंड भी काफी लाउड है, जो म्यूजिक सुनने वालों के लिए अच्छा है. इसकी कीमत करीब 8,970 रुपये है.

सही फोन कैसे चुनें?

अगर आप ज्यादा बैटरी चाहते हैं तो मोटोरोला G06 पावर अच्छा रहेगा. 5G चाहिए तो सैमसंग गैलेक्सी F06 5G सही है. वहीं, अगर आपको स्टोरेज और साउंड चाहिए तो टेक्नो स्पार्क गो 3 भी बढ़िया विकल्प है. कुल मिलाकर, कम बजट में अब अच्छे फोन खरीदना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है.

ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट तनाव पर मीटिंग के बाद पीएम मोदी ने दिए ये निर्देश, अमित शाह और अजीत डोभाल भी बैठक में थे मौजूद