सर्दियों में फटी एड़ियों की समस्या से हैं परेशान? आज ही अपनाएं ये तरीके, शीशे की तरह चमकेंगी!

Cracked Heels Remedy: सर्दियों का मौसम अपने साथ कई तरह की त्वचा समस्याएं लेकर आता है, जिनमें सबसे आम समस्या महिलाओं के लिए फटी एड़ियों की होती है. खासकर उन महिलाओं के लिए जो घरेलू कामों के दौरान अक्सर पानी में हाथ-पैर डालती हैं, यह समस्या और बढ़ जाती है. 

lifestyle troubled problem of cracked heels in winter Adopt these methods today itself
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Cracked Heels Remedy: सर्दियों का मौसम अपने साथ कई तरह की त्वचा समस्याएं लेकर आता है, जिनमें सबसे आम समस्या महिलाओं के लिए फटी एड़ियों की होती है. खासकर उन महिलाओं के लिए जो घरेलू कामों के दौरान अक्सर पानी में हाथ-पैर डालती हैं, यह समस्या और बढ़ जाती है. 

फटी एड़ियां न केवल देखने में खराब लगती हैं, बल्कि कभी-कभी यह दर्द और सूजन का कारण भी बन जाती हैं. जब दरारें गहरी हो जाती हैं, तो चलने-फिरने में भी परेशानी होने लगती है. लेकिन कुछ साधारण उपायों और घरेलू नुस्खों को अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

बंद फुटवियर पहनें और पैरों को सुरक्षित रखें

सर्दियों में पैरों की त्वचा को ठंड और ड्राई हवा से बचाने के लिए बंद फुटवियर पहनना बहुत जरूरी है. घर के काम के दौरान भी सॉफ्ट स्लीपर्स और मोजे पहनकर रखना फायदेमंद रहता है. यह सिर्फ एड़ियों को फटने से बचाता है, बल्कि पैरों के अन्य हिस्सों को भी ठंडे पानी और शुष्क हवा से सुरक्षा देता है. लंबे समय तक ठंडे या गीले सतह पर काम करने के बाद पैरों की त्वचा जल्दी ड्राई हो जाती है, इसलिए उन्हें ढककर रखना और उचित फुटवियर पहनना महत्वपूर्ण है.

रैपिड टेम्परेचर चेंजिंग से बचाव

कई बार सर्दियों में लोग लंबे समय तक ठंडे पानी में काम करने के बाद तुरंत ही अपने पैरों को गर्म सतह पर रखते हैं. यह अचानक तापमान में बदलाव त्वचा को नुकसान पहुंचाता है और ड्राईनेस बढ़ा देता है. ऐसे में पैर धोने या पानी में रहने के बाद उन्हें अच्छे से पोंछ लेना चाहिए और मॉइस्चराइजर लगाकर मोजे पहन लेना चाहिए. यह कदम पैरों को राहत देने और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है.

डीप मॉइस्चराइजिंग और घरेलू नुस्खा

फटी एड़ियों को ठीक करने और पैरों की त्वचा को मुलायम बनाए रखने के लिए डीप मॉइस्चराइजिंग सबसे कारगर तरीका है. इसके लिए दादी-नानी के पुराने देसी नुस्खे आजमाए जा सकते हैं. इसके लिए कुछ विशेष सामग्री की जरूरत होती है, जैसे कि पीला मोम (मधुमक्खियों के छत्ते से निकाला गया), नारियल का तेल, ग्लिसरीन और हल्दी.

घरेलू क्रीम बनाने की विधि

सबसे पहले मोम और नारियल का तेल डबल बॉयलर में पिघलाया जाता है. इसके बाद इसमें ग्लिसरीन और हल्दी डालकर अच्छी तरह मिलाया जाता है. तैयार मिश्रण को किसी कंटेनर में डालकर ठंडा किया जाता है. यह मिश्रण क्रीम जैसी सॉफ्ट कंसिस्टेंसी में जम जाता है. इसे रोजाना रात को सोने से पहले एड़ियों और पैरों के तलवों पर लगाया जाता है. ऊपर से मोजे पहनने से मॉइस्चराइजिंग और पोषण और अधिक प्रभावी होता है.

मोम त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, नारियल तेल पोषण देता है, ग्लिसरीन हाइड्रेशन बढ़ाता है और हल्दी किसी भी घाव या दरार को भरने में मदद करती है. इस मिश्रण को नियमित रूप से लगाने से कुछ ही दिनों में फटी एड़ियों में सुधार नजर आने लगता है और पैरों की त्वचा मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनी रहती है.

यह भी पढ़ें- गुजरात का अजब-गजब गांव! किसी भी घर में नहीं है किचन, फिर कौन बनाता है खाना? पढ़ें दिलचस्प कहानी