Salman Khan Kunika Sadanand Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' की शुरुआत को अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन शो के चारों ओर विवादों की परछाईं गहराने लगी है. एक ओर जहां दर्शक सलमान खान पर कुनिका सदानंद को लेकर पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.
वीडियो में सलमान खान को एक महिला के साथ स्टेज पर डांस करते देखा जा रहा है, जिसे कुछ यूज़र्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद बताया है. इस वीडियो के आधार पर यह दावा किया गया कि सलमान, कुनिका के "करीबी" हैं, और इसी वजह से शो में उनके लिए नरमी बरती जा रही है. लेकिन इस वायरल वीडियो की हकीकत कुछ और ही है.
So now i understand why #SalmanKhan takes #KunickaaSadanand Side 😂❤️#BB19 #BiggBoss pic.twitter.com/dnjZ7zPYqC
— Rubiology 💋 (@ItsRubiology) September 9, 2025
वायरल वीडियो की सच्चाई
वीडियो में नजर आ रही महिला कुनिका नहीं, कोई और हैं यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर 'ItzRubaiology' नामक अकाउंट से शेयर किया गया. यूज़र ने लिखा, “तो अब समझ आया कि #SalmanKhan #KunickaaSadanand का साइड क्यों लेते हैं.”
हालांकि, जब इस वायरल क्लिप की गहराई से जांच की गई, तो साफ़ हुआ कि वीडियो में जो महिला सलमान खान के साथ डांस कर रही हैं, वह कुनिका सदानंद नहीं बल्कि डांसर और कोरियोग्राफर पोनी वर्मा हैं, जो एक्टर प्रकाश राज की पत्नी भी हैं. यह वीडियो 1998 के 43वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का है, और इसका कुनिका से कोई लेना-देना नहीं है.
बिग बॉस 19 में कुनिका की मौजूदगी और शो में विवाद
कुनिका सदानंद, जो शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हैं, अभी तक एक मजबूत उपस्थिति बनाए हुए हैं. हालांकि दर्शकों के एक वर्ग का मानना है कि सलमान खान 'वीकेंड का वार' एपिसोड में उनके साथ बेहद नरमी से पेश आते हैं, जबकि अन्य कंटेस्टेंट्स को खुलकर डांटते हैं.
इस बायस्ड व्यवहार की चर्चा के बीच जब यह वीडियो सामने आया, तो अफवाहों को और हवा मिल गई, लेकिन अब ये साफ हो चुका है कि वीडियो में दिख रही महिला कुनिका नहीं हैं.
यह भी पढ़ें- राजधानी में तबाही की साजिश नाकाम! ISIS से प्रेरित मॉड्यूल का खुलासा, 5 आतंकी गिरफ्तार