Amit Shah पर Kiren Rijiju का विपक्ष को करारा जवाब! सदन में जमकर बरसे

Rajya Sabha: राज्यसभा में विपक्ष द्वारा गृह मंत्री की मौजूदगी को लेकर उठाए गए सवालों पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कड़ा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि संसद में जिस मंत्रालय का विषय होता है, उसी मंत्री की ओर से जवाब दिया जाता है.

Bharat 24

Rajya Sabha: संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. विपक्ष की ओर से गृह मंत्री की मौजूदगी को लेकर उठाए गए सवालों पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कड़ा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि विपक्ष यह तय नहीं कर सकता कि सदन में किस मंत्री को जवाब देना है. जिस मंत्रालय का विषय होता है, उसी मंत्री की ओर से सदन में जवाब दिया जाता है.

राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच किरेन रिजिजू ने कहा कि गृह मंत्री सुबह से देर रात तक संसद में मौजूद रहते हैं. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग खुद हंगामा कर सदन से बाहर चले जाते हैं, वही सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. रिजिजू ने कहा कि संसद की कार्यवाही नियमों के तहत चलती है और संबंधित विषय पर जवाब देने के लिए संबंधित मंत्री ही सदन में उपस्थित रहते हैं. केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह अधिकार विपक्ष के पास नहीं है कि वह तय करे कि किस मुद्दे पर कौन मंत्री सदन में जवाब देगा. उन्होंने कहा कि सदन का कामकाज संसदीय नियमों और तय प्रक्रिया के अनुसार चलता है.

ये भी पढ़ें- Parliament: नवनिर्वाचित सांसदों को PM Modi का विकास मंत्र, राज्यों के विकास से देश बढ़ेगा आगे!