Parliament: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद सत्र के बीच एनडीए के सांसदों के साथ नाश्ते पर विशेष बैठक की. इस दौरान उन्होंने नए और पहली बार चुने गए सांसदों को संसद में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि वे संसद की बहसों में सक्रिय रूप से हिस्सा लें, तथ्यों के साथ अपनी बात रखें और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दें. उन्होंने यह भी कहा कि "राज्य आगे बढ़ेंगे तो देश भी आगे बढ़ेगा."
ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नव-निर्वाचित सांसदों को संसद की कार्यप्रणाली को गंभीरता से समझने और संसदीय परंपराओं का सम्मान करने की सलाह दी. उन्होंने सांसदों से इतिहास और विषयों की तैयारी करके सदन में आने की बात कही ताकि वे मजबूत तथ्यों के साथ अपनी बात रख सकें. प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद केवल राजनीतिक बहस का मंच नहीं, बल्कि देश की नीतियों और जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से रखने का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक मंच है. वबैठक में पीएम मोदी ने सांसदों से संसद में अनावश्यक हंगामे से दूर रहने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि सांसदों को अपनी ऊर्जा जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने और रचनात्मक बहस में भाग लेने पर लगानी चाहिए.
ये भी पढ़ें- FCRA Bill 2026: NGO-चर्च की विदेशी फंडिंग पर बड़ा एक्शन! FCRA Bill से क्यों घबराया विपक्ष?