अरे बाप रे! शराब के नशे में युवक ने अपने ही सिर में ठोक ली 3 इंच लंबी कील, डॉक्टर्स भी रह गए दंग

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निवासी विजय कुमार ने नशे की हालत में अपनी ही सर में तीन इंच की कील ठोक ली. वह वेल्डिंग का काम करते थे, यह घटना बेहद खतरनाक थी और विजय की जान को गंभीर खतरा हो गया था.

Kanpur drunk young man hammered a 3 inch long nail into his own head
AI Image

Kanpur News: नशे की लत हमेशा ही एक गंभीर समस्या मानी जाती है, जो न केवल व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से नुकसान पहुँचाती है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है. जब नशा आदत बन जाता है, तो व्यक्ति अपने व्यवहार और निर्णयों पर नियंत्रण खो बैठता है, जिसके कारण कभी-कभी अनहोनी घटनाएं घटित हो जाती हैं. ऐसा ही एक दर्दनाक मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति ने नशे की हालत में खुद के शरीर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया.

कानपुर में एक खौफनाक घटना

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निवासी विजय कुमार ने नशे की हालत में अपनी ही सर में तीन इंच की कील ठोक ली. वह वेल्डिंग का काम करते थे, यह घटना बेहद खतरनाक थी और विजय की जान को गंभीर खतरा हो गया था. जानकारी के मुताबिक विजय के पिता और भाई बैंगलोर में रहते थे, जिसके कारण वह अकेला था और गलत संगत में पड़कर नशे की लत का शिकार हो गया. घर में कोई ऐसा नहीं था, जो उसकी नशे की आदत को रोकता. इस कारण उसकी हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती गई.

डॉक्टरों की मुस्तैदी से बचाई गई जान

विजय को गंभीर हालत में देखकर उसे तुरंत कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां के डॉक्टरों ने उसे बचाने के लिए त्वरित कार्रवाई की. मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि विजय की सीटी स्कैन रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि कील सीधे उसके दिमाग तक घुस चुकी थी, जो जीवन के लिए अत्यधिक खतरनाक स्थिति थी. इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया गया और ढाई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद डॉक्टरों ने कील को बाहर निकाल लिया.

नशे की लत का खतरनाक परिणाम

डॉ. मनीष सिंह ने इस घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति इस तरह की खतरनाक हरकतें करने में सक्षम होते हैं. वे न केवल अपने जीवन को, बल्कि दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डाल सकते हैं. उन्होंने नशे से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि यह आदत बहुत ही जानलेवा हो सकती है. विजय की जान बच गई, लेकिन उसका इलाज अभी भी जारी है. डॉक्टरों का कहना है कि विजय की काउंसलिंग की जाएगी ताकि उसे नशे की आदत से बाहर निकाला जा सके और वह अपने जीवन को पुनः संवार सके.

ये भी पढ़ें: नकली देश, फर्जी राजदूत... गाजियाबाद में युवक चला रहा था अवैध दूतावास, फर्जीवाड़े की कहानी सुन रह जाएंगे सन्न