मेष राशि
रविवार को मेष राशि वालों के करियर और कारोबार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रतिभा को पहचान मिलेगी. पैतृक मामलों में सफलता के योग हैं. महत्वपूर्ण योजनाओं को गति मिलेगी और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा.
शुभ अंक: 1, 6 और 9
शुभ रंग: लाल
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए रविवार आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सकारात्मक रहेगा. कारोबार में तेजी आएगी और परिवार का सहयोग मिलेगा. मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. धार्मिक गतिविधियों और मनोरंजक यात्रा के योग बन सकते हैं.
शुभ अंक: 6 और 9
शुभ रंग: धवल
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को रविवार कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए. कामकाज में जिम्मेदारी बढ़ सकती है. स्वास्थ्य और खानपान का ध्यान रखें. निवेश और जोखिम भरे मामलों में सतर्कता बरतें. परिस्थितियां सामान्य बनी रहेंगी.
शुभ अंक: 1, 5, 6 और 9
शुभ रंग: आसमानी
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए रविवार लाभ और साझेदारी के लिहाज से अच्छा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में टीम का सहयोग मिलेगा और नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी. निजी जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. लंबी अवधि की योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफलता मिल सकती है.
शुभ अंक: 1, 2, 6 और 9
शुभ रंग: गुलाबी
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को रविवार धैर्य और जिम्मेदारी के साथ काम करने की जरूरत है. नौकरी में स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन निवेश और लेनदेन में सावधानी बरतें. बजट का ध्यान रखें और किसी के बहकावे में आकर फैसला न लें.
शुभ अंक: 1 और 9
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए रविवार करियर और शिक्षा के मामलों में अनुकूल रह सकता है. मित्रों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा. संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है. कारोबार में लाभ बढ़ने और महत्वपूर्ण काम पूरे होने के योग हैं.
शुभ अंक: 1, 5, 6 और 9
शुभ रंग: पिस्ता
तुला राशि
तुला राशि वालों का ध्यान रविवार परिवार और सुख-सुविधाओं पर रहेगा. घर के मामलों में रुचि बढ़ेगी और बड़ों का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक फैसलों में जल्दबाजी से बचें. किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने के बजाय सोच-समझकर निर्णय लें.
शुभ अंक: 6 और 9
शुभ रंग: स्फटिक के समान
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. सामाजिक संपर्क मजबूत होंगे और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है. कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं. जनहित के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मान-सम्मान में इजाफा होगा.
शुभ अंक: 1, 6 और 9
शुभ रंग: गेरुआ
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए रविवार पारिवारिक खुशियां लेकर आ सकता है. घर में अतिथियों का आगमन होगा और संपत्ति से जुड़े प्रयासों में सफलता मिल सकती है. कारोबार में तेजी आएगी. परिजनों का सहयोग मिलेगा और शुभ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं.
शुभ अंक: 1, 3 और 9
शुभ रंग: स्वर्णिम
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए रविवार नए काम शुरू करने और रचनात्मक प्रयासों को आगे बढ़ाने का दिन है. कारोबार में तेजी आएगी और लंबित काम पूरे हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सामाजिक संपर्कों का लाभ मिलेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
शुभ अंक: 6, 8 और 9
शुभ रंग: बैंगनी
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को रविवार आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी. किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें. खर्च बढ़ सकता है और कुछ काम अटक सकते हैं. निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. परिवार और रिश्तेदारों के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाएं.
शुभ अंक: 6, 8 और 9
शुभ रंग: पीतांबरी
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए रविवार कारोबार और करियर में तरक्की के अवसर लेकर आ सकता है. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. कार्य विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं. प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम मिलेंगे और नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी.
शुभ अंक: 3, 6, 8 और 9
शुभ रंग: सिंदूरी
ये भी पढ़ें- सपने में छठी मैया की पूजा करना कितना शुभ? अधूरी इच्छा से लेकर संतान सुख तक के संकेत