CG Teacher Vacancy 2026: सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने अलग-अलग विषयों में शिक्षक के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए कुल 1654 पद भरे जाएंगे.
आवेदन की प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है.
इन तारीखों का रखें ध्यान
भर्ती के लिए आवेदन 7 अगस्त 2026 से शुरू हो गए हैं. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक है. अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो उम्मीदवार 3 सितंबर से 5 सितंबर 2026 तक उसमें सुधार कर सकेंगे. एडमिट कार्ड 19 अक्टूबर 2026 को जारी होने की उम्मीद है. वहीं भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को होने की संभावित तारीख तय की गई है.
1654 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती में अलग-अलग विषयों के लिए पद तय किए गए हैं. अंग्रेजी विषय में सबसे ज्यादा 504 पद हैं. इसके अलावा संस्कृत के 300, हिंदी के 250, गणित के 250, सामाजिक विज्ञान के 250 और कृषि विषय के 100 पद शामिल हैं. इस तरह कुल 1654 खाली पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क देना होगा. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपये रखा गया है. अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क देना होगा. आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है.
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी योग्यता और जरूरी जानकारी जरूर पढ़ लें. फॉर्म भरते समय नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक जानकारी और अन्य जरूरी विवरण ध्यान से दर्ज करें. आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट या उसकी कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लेना बेहतर होगा.
ये भी पढ़ें- हमास के पूरी तरह खत्म... ट्रंप के गाजा प्लान पर नेतन्याहू का बड़ा ऐलान, अब होगा भीषण युद्ध?