झारखंड में JPSC और CGL परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है. सरकार और छात्रों के बीच पहले दौर की बातचीत बेनतीजा रही, जिसके बाद छात्रों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए 10 अगस्त तक मांगें पूरी करने की चेतावनी दी है. छात्रों का कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे विधानसभा का घेराव करेंगे.