JC Mango Fest: भारत 24 के द्वारा आज यानी गुरुवार 3 मई को JC मैंगो फेस्ट का आयोजित किया गया. JC मैंगो फेस्ट ( JC Mango Fest ) एक ऐसा आयोजन बन गया जहां राजनीति, पत्रकारिता और भारतीय स्वाद एक साथ नजर आए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शिरकत की. वहीं गौतम बुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा और भारत 24 के प्रधान संपादक डॉ. जगदीश चंद्रा कार्यक्रम में शामिल हुए. इस मौके पर आम की विभिन्न किस्मों का स्वाद चखते हुए देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई.
जब जीवन में आती है तो आदमी लोकप्रिय होता है - केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से पूछा कि उन्हें किस किस्म का आम पसंद है. इस पर उन्होंने बताया कि उनको लंगड़ा आम बहुत पसंद है. उन्होंने कहा कि हम तो रेगिस्तान के आदमी हैं. जहां आम प्राय नहीं होते, लेकिन मैं इस अवसर पर हमारे बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह जी को धन्यवाद दूंगा, जो 1927 में नहर ले आए हमारे क्षेत्र में तब आम होने लगे. मेरी श्रीगंगानगर में जब पोस्टिंग हुई तब मेरे उस सरकारी क्वार्टर में आम का पेड़ था तो मुझे लगा कि हम तो रेगिस्तान के आदमी हैं. हम तो मतीरा खाते हैं और काकड़िया खाते हैं और ये देसी जो डेजर्ट के पौधे होते हैं या फल फूल होते हैं वो खाते हैं. हमने आम हमारे घर में ही श्रीगंगानगर में देखा उसके बाद खाने की रुचि बढ़ गई.
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि मिठास जब जीवन में आती है तो आदमी लोकप्रिय होता है और जो राजनीतिज्ञ है, अगर लोकप्रिय रहना है तो उसको तो वैसे ही मीठा होना चाहिए. शास्त्रों में भी महत्व है और कबीर भी मिठास पर कहते हैं कि आम की तरह मीठे बने रहो. कागा किसका मन हरे कोयल किसको देत एक जिभ्या के कारण जग अपना कर लेत, कोयल मीठी है इसलिए लोकप्रिय है तो अगर राजनीतिज्ञ है मीठा होगा तो लोकप्रियता बढ़ेगी.
नोएडा स्थित भारत 24 के दफ्तर में आज JC Mango Fest 2025 का आयोजन किया गया... जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और नोएडा से सांसद डॉ. महेश शर्मा ने शिरकत की... भारत 24 के CEO & Editor In Chief, डॉ. जगदीश चंद्र ने मुख्य अतिथि अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. महेश शर्मा के साथ… pic.twitter.com/XPlkph980u
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) July 3, 2025
वहीं भारत 24 के प्रधान संपादक डॉ. जगदीश चंद्रा से पूछा गया कि आम से बनी हुई उनकी सबसे फेवरेट चीज क्या है. इस पर डॉ. जगदीश चंद्रा ने कहा कि आम को मूल रूप में खाता हूं. आम पापड़ खाता हूं और आजकल बिग साइज मैंगो आता है. मुझे बिग साइज मैंगो अच्छा लगता है. आजकल जो है ये जो आपका आता है सफेदा जो है 500 ग्राम का आपने देखा होगा एक आम आता है. एक ब्राजील से आम आया 700 ग्राम का एक आम आता है तो अपनी-अपनी पसंद है. आम को मूल रूप में ही खाते हैं और जो बड़े साइज के आम है उनको खाने में ज्यादा मजा आता है.
आम रस पर क्या बोले महेश शर्मा?
वहीं गौतम बुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा ने कहा कि जब कोई हमारे यहां मेहमान आता है राजस्थान में तो आम रस विशेष रूप से बनाया जाता है अच्छा और आम रस पसंद भी किया जाता है हम और सोसाइटी में भी ये रसा बसा है और जैसे आपने शब्द यूज़ किया आम आदमी का ये इक्वलिटी के भाव को हम प्रदर्शित करता है जिसका प्रयोग प्रधानमंत्री जी भी करते हैं. वो सामान्य मानवी के रूप में उसका प्रयोग करते हैं. ज़्यादा लोगों को जो पसंद इसलिए वह आम आदमी की बात का संबंध आम से भी आ जाता है.