JC Mango Fest 2026 : नोएडा में भारत 24 के दफ्तर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

JC Mango Fest 2026 Arjun Ram Meghwal arrived at the Bharat 24 office

नई दिल्ली: भारत 24 के मुख्य कार्यालय में मैंगो फेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हिस्सा लिया. इस दौरान भारत 24 के सीईओ एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने उनका स्वागत किया.

कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों से लाई गई आम की कई खास किस्मों को प्रदर्शित किया गया. केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न किस्मों के आमों को देखा और उनके स्वाद का भी आनंद लिया.

मैंगो फेस्ट के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देशभर के अलग-अलग स्वाद और किस्मों वाले आमों का अनुभव किया.