14 सालों पर जय-भानुशाली ने पत्नी माही से तोड़ा रिश्ता, दोनों ने कंफर्म किया तलाक

Jay Bhanushali and Mahi Vij Divorced: टीवी जगत की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिने जाने वाले माही विज और जय भानुशाली की निजी ज़िंदगी को लेकर अब वह खबर सामने आ गई है, जिसका अंदेशा लंबे समय से लगाया जा रहा था.

Jay Bhanushali and Mahi Vij Divorced after 14 years of relationship
Image Source: Social Media

Jay Bhanushali and Mahi Vij Divorced: टीवी जगत की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिने जाने वाले माही विज और जय भानुशाली की निजी ज़िंदगी को लेकर अब वह खबर सामने आ गई है, जिसका अंदेशा लंबे समय से लगाया जा रहा था. दोनों ने अपनी 14 साल पुरानी शादी को आपसी सहमति से खत्म करने का फैसला किया है. इस घोषणा ने उनके चाहने वालों को भावुक कर दिया है, क्योंकि यह जोड़ी लंबे समय तक प्यार, समझ और स्थिर रिश्ते की मिसाल मानी जाती रही है.


माही विज और जय भानुशाली ने एक संयुक्त बयान के ज़रिए साफ किया कि उनका यह निर्णय किसी जल्दबाज़ी या विवाद का नतीजा नहीं है. दोनों ने बताया कि उन्होंने बेहद सोच-समझकर और शांति के साथ यह कदम उठाया है. उनके मुताबिक, इस रिश्ते के टूटने के पीछे न तो कोई गलत व्यक्ति है और न ही किसी तरह की नकारात्मकता. यह फैसला मानसिक सुकून, आत्मसम्मान और भविष्य की बेहतरी को ध्यान में रखकर लिया गया है.

जॉइंट स्टेटमेंट में क्या कहा कपल ने

इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए साझा किए गए संदेश में माही और जय ने लिखा कि जिंदगी उन्हें एक ऐसे मोड़ पर ले आई है, जहां अलग रास्ते चुनना जरूरी हो गया है. उन्होंने बताया कि साथ रहते हुए उन्होंने प्यार, विकास, समझदारी और इंसानियत जैसी साझा मूल्यों को हमेशा प्राथमिकता दी. बच्चों की भलाई, आपसी सम्मान और शांति के लिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया है. दोनों ने यह भी कहा कि वे आगे भी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बने रहेंगे और हर परिस्थिति में एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखेंगे.

‘इस फैसले में कोई खलनायक नहीं है’

अपने बयान में कपल ने यह भी स्पष्ट किया कि इस कहानी में कोई दोषी नहीं है. यह न तो किसी गलत कदम की वजह से लिया गया फैसला है और न ही किसी तीसरे कारण से. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अलगाव को नकारात्मक नजरिए से न देखें, बल्कि इसे उनके मानसिक स्वास्थ्य और शांति के लिए उठाया गया कदम समझें. साथ ही उन्होंने अपनी निजता का सम्मान करने की भी गुजारिश की.

बेटी और बच्चों की परवरिश साथ मिलकर करेंगे

अलग होने के बावजूद माही और जय ने यह साफ कर दिया है कि वे अपनी 6 साल की बेटी तारा की परवरिश मिलकर करते रहेंगे. इसके अलावा, उनके अडॉप्ट किए गए बच्चों की जिम्मेदारी भी दोनों साझा रूप से निभाएंगे. कपल का मानना है कि रिश्ते का स्वरूप बदल सकता है, लेकिन बच्चों के प्रति जिम्मेदारी और प्यार हमेशा एक जैसा रहेगा.

एक खूबसूरत सफर का सम्मानजनक अंत

माही विज और जय भानुशाली ने साल 2011 में शादी की थी और शादी से पहले दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था. टीवी इंडस्ट्री में उनकी जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता था. फिलहाल माही विज करीब 9 साल बाद टीवी पर दमदार वापसी कर चर्चा में हैं, जबकि जय भानुशाली कई शोज़ होस्ट करने के बाद इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं. अलग होने के बावजूद, दोनों ने जिस सम्मान और परिपक्वता के साथ इस रिश्ते को संभाला, वह आज भी उनके व्यक्तित्व की झलक देता है.

यह भी पढ़ें: Dhurander Box Office: धुरंधर ने पार की 800 करोड़ की कमाई, 'पुष्पा 2' को भी छोड़ा पीछे