Japan PM Sanae Takaichi Visit India: जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच चुकी हैं. राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जबकि उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. इस दौरान दोनों नेताओं ने अपने-अपने प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की. इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सनाए ताकाइची के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें आर्थिक सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.
विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और जापान अपनी 'विशेष रणनीतिक वैश्विक साझेदारी' को और मजबूत बनाने की दिशा में कई अहम फैसले ले सकते हैं. भारत रवाना होने से पहले सनाए ताकाइची ने कहा था कि मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत के साथ सहयोग का महत्व पहले से अधिक बढ़ गया है. उन्होंने
दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और रणनीतिक हितों को भविष्य की साझेदारी का मजबूत आधार बताया.
ये भी पढ़ें- WhatsApp यूजरनेम फीचर पर क्यों मचा है बवाल? जानिए इससे जुड़े 5 बड़े खतरे