ये है दुनिया का सबसे महंगा अंगूर, रेट सुनकर उड़ जाएंगे होश, एक गुच्छे की कीमत में खरीद सकते हैं कार

    रूबी रोमन अंगूर की शुरुआत साल 1995 में जापान के इशिकावा प्रांत से हुई. यहां के किसानों ने इस नई और खास किस्म की अंगूर को विकसित करने के लिए प्रीफेक्चुरल एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर से मदद ली. दो साल की मेहनत के बाद 400 लताओं में से सिर्फ 4 में लाल रंग के अंगूर आए.

    Japan ruby roman grapes price Most Expensive Grapes in the world
    प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: Freepik

    Most Expensive Grapes: अंगूर खाना तो हर कोई पसंद करता है चाहे हरे हों या काले. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक अंगूर का दाम इतना हो सकता है कि उसमें पूरा हफ्ते का राशन आ जाए? जी हां, जापान में उगाया जाने वाला एक खास किस्म का अंगूर रूबी रोमन (Ruby Roman) ऐसा ही फल है जिसकी कीमत सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं.

    कहां और कैसे हुई शुरुआत?

    रूबी रोमन अंगूर की शुरुआत साल 1995 में जापान के इशिकावा प्रांत से हुई. यहां के किसानों ने इस नई और खास किस्म की अंगूर को विकसित करने के लिए प्रीफेक्चुरल एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर से मदद ली. दो साल की मेहनत के बाद 400 लताओं में से सिर्फ 4 में लाल रंग के अंगूर आए. इन्हीं में से एक किस्म को चुना गया, जो आगे चलकर 'रूबी रोमन' बनी.

    क्यों है ये इतना खास?

    अद्भुत आकार: रूबी रोमन का हर एक अंगूर करीब 20 ग्राम का होता है, जो आम अंगूरों से लगभग चार गुना बड़ा है.

    रसीला और मीठा स्वाद: इसमें मिठास और जूस भरपूर होता है, जिसे चखते ही फर्क महसूस होता है.

    खास देखभाल: इसकी खेती में अंगूर के रंग, आकार और स्वाद का खास ख्याल रखा जाता है.

    क्या है इसकी कीमत?

    जापान में रूबी रोमन अंगूर एक लग्जरी फ्रूट की श्रेणी में आता है. इसकी एक गुच्छी की कीमत लगभग 9 लाख रुपये तक जाती है. यानी एक अंगूर की कीमत करीब 25 हजार रुपये हो सकती है. इसे अक्सर शुभ अवसरों पर गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है.

    ये भी पढ़ें: दुनिया की सबसे खतरनाक मशरूम, एक बार चखो और खुल जाएगा मौत का दरवाजा, क्या इसमें होता है ज़हर?