श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. चार दिन तक चले अभियान के बाद बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जाकिर गनी को मुठभेड़ में मार गिराया गया. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आतंकी का शव भी बरामद कर लिया गया है.
अधिकारियों के मुताबिक, शोपियां के चनापोरा इलाके में शनिवार को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान शुरू किया था. अभियान के दौरान बुधवार को एक गौशाला से जाकिर गनी का शव बरामद किया गया. मौके से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए लिखा, "भाग सकते हैं, लेकिन छिप नहीं सकते."