Jaipur News: Miss Teen Diva-2026 का ग्रैंड फिनाले...Dr. Jagdeesh Chandra ने कार्यक्रम में की शिरकत

Jaipur News: राजस्थान में आयोजित Miss Teen Diva 2026 के ग्रैंड फिनाले में देशभर की प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया, जबकि मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश चंद्र ने विजेताओं को सम्मानित किया.

Bharat 24

Jaipur News: राजस्थान में आयोजित Miss Teen Diva 2026 का ग्रैंड फिनाले बेहद भव्य और यादगार अंदाज़ में संपन्न हुआ. ग्लैमर, आत्मविश्वास और प्रतिभा से सजे इस मंच पर देश के विभिन्न राज्यों से आई प्रतिभागियों ने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ व्यक्तित्व, बुद्धिमत्ता और मंच संचालन की क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया. पूरे कार्यक्रम में फैशन, संस्कृति और युवा प्रतिभाओं का अनूठा संगम देखने को मिला.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश चंद्र ने विजेता प्रतिभागियों को ताज पहनाकर सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों की मेहनत व आत्मविश्वास की सराहना की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा दुनिया के सामने रखने का अवसर देते हैं और उन्हें अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं.