Kerala ABVP: केरल के तिरुपुनिथुरा स्थित सरकारी संस्कृत कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बड़ी जीत दर्ज की है. ABVP ने छात्र संघ की सभी 12 सामान्य सीटों पर जीत हासिल की.
इस चुनाव में उसका सीधा मुकाबला लेफ्ट के छात्र संगठन SFI से था. कॉलेज में लंबे समय से SFI का प्रभाव रहा है, लेकिन इस बार वह एक भी सामान्य सीट नहीं जीत सका.
यह नतीजा ऐसे समय आया है, जब दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में भी ABVP ने चार में से तीन प्रमुख पदों पर जीत हासिल की है. तिरुपुनिथुरा के संस्कृत कॉलेज में ABVP ने छह अहम पदों पर भी जीत दर्ज की. इससे कॉलेज की छात्र राजनीति में संगठन की स्थिति पहले के मुकाबले मजबूत हुई है.
तिरुपुनिथुरा में ABVP की बड़ी जीत
ABVP की इस जीत को तिरुपुनिथुरा में संगठन के बढ़ते प्रभाव के तौर पर देखा जा रहा है. पिछले चुनाव में ABVP ने कॉलेज में बहुमत हासिल किया था और इस बार सभी 12 सामान्य सीटें जीत लीं. वहीं, इसी इलाके में हाल के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और बाद में नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद भी हासिल किए थे.
ABVP के मुताबिक, कॉलेज में SFI के लंबे समय से चले आ रहे प्रभाव के बाद यह नतीजा संगठन के लिए महत्वपूर्ण है. ABVP ने इसे अपनी छात्र राजनीति को मिली बड़ी सफलता बताया है.
A new chapter begins as ABVP breaks SFI’s 40-year-old bastion in Kerala!
— ABVP (@ABVPVoice) September 21, 2026
A historic breakthrough at Government Sanskrit College, Tripunithura, as ABVP sweeps all 12 seats, ending SFI’s four decades hold over the campus.
This victory is more than a number. It is the result of… pic.twitter.com/v4jK8GtphI
ABVP ने SFI पर क्या आरोप लगाए?
ABVP ने चुनाव नतीजे को SFI की नीतियों के खिलाफ छात्रों के रुख से जोड़ते हुए दावा किया कि छात्र संगठन की नीतियां छात्र हित में नहीं थीं. ABVP के एक प्रतिनिधि ने कहा कि इस जीत से केरल के दूसरे कॉलेजों में संगठन को भी मजबूती मिलेगी.
ABVP से जुड़े लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि SFI के कार्यकाल में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त काम नहीं हुआ और कॉलेज में छात्र कार्यक्रम भी पर्याप्त नहीं कराए गए. ये ABVP की ओर से लगाए गए आरोप हैं.
इन उम्मीदवारों ने जीते अहम पद
चुनाव में ABVP की स्निग्धा एम हरी ने चेयरपर्सन का पद जीता. आदित्य टीए वाइस-चेयरपर्सन चुने गए. विग्नेश भट्ट ने महासचिव और विग्नेश डी ने मैगजीन एडिटर का पद हासिल किया. वहीं, आर्ट्स क्लब सेक्रेटरी के पद पर अंजलि टी विजयी रहीं.
ये भी पढ़ें- सस्ती होगी शराब, इन चीजों के भी गिरेंगे दाम... जल्द लागू होगा भारत-न्यूजीलैंड FTA, 95% सामानों पर घटेगी ड्यूटी