अमेरिका और ईरान के बीच महीनों से चल रही खूनी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. बीते दिनों दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बनी थी. कुछ दिन शांति से गुजरने के बाद फिर से जंग भड़क गई. अब इस युद्ध ने और भी ज्यादा विकराल रूप ले लिया. जहां एक तरफ अमेरिका अपने जोरदार हमलों से हर रोज ईरान को दहला रहा है. वहीं दूसरी तरफ ईरान भी मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा है. युद्ध के बीच ईरानी मिसाइलों की चर्चा ने भी जोर पकड़ लिया है. चलिए आपको ईरान की 5 सबसे घातक मिसाइलों के बारे में डिटेल में बताते हैं.
क्यों खास हैं ईरानी मिसाइलें?
कई सालों से ईरान अपनी मिसाइल को लगातार मजबूत बना रहा है. अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के कारण उसे ज्यादा लड़ाकू विमान आसानी से नहीं मिल पाए, इसलिए ईरान ने लंबी दूर तक जाने वाली मिसाइल पर ज्यादा ध्यान दिया. यह मिसाइलें दुश्मन के सैन्य ठिकानों, एयरबेस और अन्य अहम ठिकानों को निशाना बना सकती हैं. हमले के दौरान ईरान लक्ष्य की दूरी और जरूरत पड़ने पर अलग अलग मिसाइलों का इस्तेमाल करता है.
कद्र मिसाइल का दम
ईरान की कद्र मिसाइल मध्यम दूरी की खास बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक है. यह 1800 से 2000 किलोमीटर दूर तक हमला कर सकती है और यह मिसाइल 650 से 1000 किलोग्राम वजन तक का वॉरहेड ले जाने में भी सक्ष्म है. इसकी तेज़ रफ्तार और बेहतर निशानेबाजी इसे खतरनाक बनाती है. इस मिसाइल की खास बात यह है कि इससे एयर डिफेंस के द्वारा रोका जाना भी मुश्किल है.
एमद मिसाइल की ताकत
एमद मिसाइल ईरान की पहली ऐसी बैलिस्टिक मिसाइल है, जो बेहद सटीक निशाना लगाने के लिए बनाई गई है. यह मिसाइल 1700 किलोमीटर दूर तक हमला कर सकती है और इसे मजबूत लक्ष्यों के लिए बनाया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका एडवांस्ड गाइडेड सिस्टम है, जो उड़ान के आखिरी चरण में भी मिसाइल का रास्ता बदल सकता है. यही वजह है कि इसका निशाना चूकने की संभावना कम होती है.
खैबर शेकन की खासियत
खैबर शेकन ईरान की नई पीढ़ी की सॉलिड फ्यूल बैलिस्टिक मिसाइल है. यह करीब 1450 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है. सॉलिड प्यूल होने की वजह से इसे लॉन्च करने में कम समय लगता है, इसलिए युद्ध के दौरान इसे तेज़ी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
फतेह-110
फतेह-110 ईरान की कम दूरी की बैलास्टिक मिसाइल है. यह करीब 300 किलोमीटर तक हमला कर सकती है. इस मिसाइल की सबसे बड़ी ताकत इसकी सटीक निशानेबाजी है. इसे मोबाइल लॉन्चर में कहीं से भी ले जाकर लॉन्च किया जा सकता है.
जोल्फागार
जोल्फागार फतेह-110 मिसाइल का ही अपग्रेडेड वर्जन है. यह करीब 700 किलोमीटर दूर तक का हमला कर सकती है. इस मिसाइल की खास बात यह है कि यह दूरी से भी सटीक निशाना लगा सकती है. इसके कुछ वर्जन ऐसे है जिसमे वॉरहेड लगाकर दुश्मन के सैनिक ठिकानों पर जबरदस्त हमला किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: जहाजों को निशाना बनाना बंद करो... होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत पर भड़का भारत, कही ये बात