लारीजानी के बाद ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब की मौत, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा

Iran-Israel-US War: पश्चिम एशिया एक बार फिर बड़े सैन्य और राजनीतिक टकराव के मुहाने पर खड़ा दिखाई दे रहा है. इजरायल की ओर से किए गए ताजा दावे ने हालात को और गंभीर बना दिया है. दावा किया गया है कि एक बड़े ऑपरेशन के दौरान ईरान के शीर्ष खुफिया अधिकारी को निशाना बनाकर मार गिराया गया है.

Iran Intelligence Minister Esmail Khatib dies Israel makes a claim
Image Source: Social Media

Iran-Israel-US War: पश्चिम एशिया एक बार फिर बड़े सैन्य और राजनीतिक टकराव के मुहाने पर खड़ा दिखाई दे रहा है. इजरायल की ओर से किए गए ताजा दावे ने हालात को और गंभीर बना दिया है. दावा किया गया है कि एक बड़े ऑपरेशन के दौरान ईरान के शीर्ष खुफिया अधिकारी को निशाना बनाकर मार गिराया गया है. हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर ईरान की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे सस्पेंस और तनाव दोनों बढ़ गए हैं.

खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब ढेर

इजरायल के रक्षा मंत्री Israel Katz ने बुधवार को दावा किया कि Esmail Khatib को रातभर चले हमले में मार दिया गया. उनके मुताबिक, यह ऑपरेशन बेहद सटीक था और इसमें ईरान के खुफिया ढांचे को बड़ा नुकसान पहुंचाया गया है. हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है और तेहरान की ओर से चुप्पी बनी हुई है, जो इस पूरे मामले को और ज्यादा संवेदनशील बना रही है.

अमेरिकी इनाम और खुफिया नेटवर्क की कहानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Esmail Khatib उन अधिकारियों में शामिल थे जिन पर अमेरिका की नजर थी. खबर है कि उनके बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले को करीब 10 मिलियन डॉलर तक के इनाम की पेशकश की गई थी. इजरायल के रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने और प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने सेना को यह अधिकार दे दिया है कि वह बिना अतिरिक्त अनुमति के किसी भी वरिष्ठ ईरानी अधिकारी को निशाना बना सकती है. यह बयान इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में ऐसे ऑपरेशन और तेज हो सकते हैं.

तेहरान में हमले: सैन्य ठिकाने बने निशाना

इस घटनाक्रम के बीच Israel Defense Forces ने तेहरान में कई अहम ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है. इनमें रिवोल्यूशनरी गार्ड यूनिट, सुरक्षा बलों के सप्लाई सेंटर और मिसाइल सिस्टम शामिल हैं. 

इजरायली वायु सेना के मुताबिक, इन हमलों में कमांड सेंटर और रणनीतिक मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिससे ईरान की सैन्य क्षमताओं को नुकसान पहुंचा है. इन हमलों में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की भी खबरें सामने आई हैं.

टॉप लीडरशिप पर लगातार वार

इससे पहले भी ईरान के शीर्ष नेतृत्व पर हमलों की खबरें सामने आ चुकी हैं. Ali Larijani की मौत की पुष्टि ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में उनके बेटे और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मारे गए थे. इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने भी दावा किया था कि यह कार्रवाई इजरायली सेना ने ही की है. वहीं Islamic Revolutionary Guard Corps ने बसीज बल के प्रमुख Gholamreza Soleimani की मौत की पुष्टि की थी, जिसे अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले से जोड़ा गया.

ये भी पढ़ें: Breaking News: ईरान युद्ध पर अमेरिकी सेना का X पर बड़ा पोस्ट! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बरसाए बम