ईरान ने जंग में उतारा अपना सबसे खतरनाक हथियार, इजरायल पर दागी डांसिंग मिसाइल 'सेजिल', जानें इसकी ताकत

ईरान ने इजरायल और अमेरिका के साथ 28 फरवरी से जारी युद्ध में अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक ‘सेजिल’ का इस्तेमाल किया है.

Iran fired dancing missile Sejjil at Israel Strengths and Features
Image Source: Social Media

तेहरान: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के साथ 28 फरवरी से जारी युद्ध में अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक ‘सेजिल’ का इस्तेमाल किया है. रविवार को ईरान ने इजरायल को निशाना बनाने के लिए इस मिसाइल को लॉन्च किया. यह मिसाइल ईरान से केवल सात मिनट में तेल अवीव तक पहुंच सकती है और इसे रोकना एयर डिफेंस के लिए भी चुनौतीपूर्ण है. अभी तक इजरायल में इसके नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

‘डांसिंग’ मिसाइल क्यों कहलाती है?

सेजिल मिसाइल को अशौरा (अशूरा) और डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. इसका उपनाम ‘डांसिंग’ इसलिए पड़ा क्योंकि यह ऊंचाई पर पैंतरेबाजी कर सकती है और लक्ष्य तक पहुंचते समय दिशा बदल सकती है. यह दो-चरणों वाली बैलिस्टिक मिसाइल है और ठोस ईंधन से चलती है. ठोस ईंधन की वजह से इसे जल्दी लॉन्च किया जा सकता है और एयर डिफेंस के लिए इसे रोकना मुश्किल होता है.

तकनीकी खासियत

प्रकार: मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM)

रेंज: लगभग 2,000 किलोमीटर, जिससे यह इजरायल समेत पश्चिम एशिया के कई हिस्सों और यूरोप व एशिया के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकती है.

लंबाई: 18 मीटर

व्यास: 1.25 मीटर

लॉन्च वजन: 23,600 किलो

पेलोड क्षमता: लगभग 700 किलोग्राम

पहला परीक्षण: 2008 में किया गया

ईरान-इजरायल युद्ध का हाल

28 फरवरी से शुरू हुए इस युद्ध में अब तक 17 दिन बीत चुके हैं. अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई वरिष्ठ नेता मारे गए थे.

ईरान ने इसका जवाब देते हुए इजरायल और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं. इस संघर्ष में अब तक लगभग 2,000 लोगों की मौत की अलग-अलग रिपोर्ट सामने आई है. ईरान और लेबनान में इस युद्ध से भारी जानमाल का नुकसान हुआ है.

ये भी पढ़ें-  होर्मुज स्ट्रेट से भारत आ रहे LPG के 6 टैंकर, सरकार ने कहा- नहीं होगी पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कमी