Iran America Israel Ceasefire: अब अमेरिका को क्या मिल रहा है समझ लीजिए. हॉर्मूस खुलेगा. ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनेगा. ईरान बैलस्टिक मिसाइल नहीं बना पाएगा. हकीकत क्या है? ईरान की शर्तों पर खुलेगा हॉर्मूस. इसकी कोई गारंटी नहीं है. ईरान ने मिसाइल भंडार होने का भी दावा किया कि उसके पास पहले से ही उसके पहाड़ों के नीचे जो शहर बसा रखे हैं उसने उसमें मिसाइलों का भंडार है. यह साफ कहा गया है. तो 12 घंटे में सीज फायर की पटकथा आखिर कैसे लिखी गई? आप यह भी जानिए. ट्रंप ने ईरान को अंतिम डेडलाइन दी. शर्तें नहीं मानी तो बड़े हमलों की चेतावनी दी गई थी. ईरान ने 10 पॉइंट का प्रस्ताव भेजा जिसमें युद्ध विराम, प्रतिबंध हटाना और मुआवजा शामिल था.
ये भी पढ़ें- अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों का सीजफायर, राष्ट्रपति ट्रंप ने किया ऐलान