iQOO 15 चीन में लॉन्च, जानें भारत में कब एंट्री लेगा ये शानदार स्मार्टफोन; इन खूबियों से होगा लैस

iQOO ने अपने फ्लैगशिप सीरीज का नया स्मार्टफोन iQOO 15 चीन में लॉन्च कर दिया है. यह अब तक का ब्रांड का सबसे ताकतवर और फीचर-पैक स्मार्टफोन माना जा रहा है. भले ही कंपनी ने अभी तक इसकी भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

iQOO 15 Smartphone launched in china know indian variant price and specifications
Image Source: Social Media (iQOO)

iQOO ने अपने फ्लैगशिप सीरीज का नया स्मार्टफोन iQOO 15 चीन में लॉन्च कर दिया है. यह अब तक का ब्रांड का सबसे ताकतवर और फीचर-पैक स्मार्टफोन माना जा रहा है. भले ही कंपनी ने अभी तक इसकी भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन iQOO के पिछले ट्रेंड्स को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह डिवाइस साल 2025 के अंत तक भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकता है.


iQOO 15 में 6.85 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 6000 Nits तक जाती है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इस हाई-परफॉर्मेंस डिस्प्ले के साथ यूजर्स को स्मूथ और क्रिस्प व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा. स्मार्टफोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसे 12GB और 16GB RAM ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. डिवाइस में 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिससे भारी से भारी टास्क और गेमिंग भी बिना किसी लैग के हो सकेगी.

Android 16 पर आधारित 

यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6.0 पर काम करता है और डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है. कैमरा सेगमेंट की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है – जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल हैं. फ्रंट कैमरा के तौर पर इसमें 32MP का सेल्फी शूटर दिया गया है.

पावरफुल बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

iQOO 15 में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल की सुविधा देती है. इसके साथ ही, फोन में 100W की अल्ट्रा फास्ट फ्लैश चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है. सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

चीन में iQOO 15 की कीमत

  • यह स्मार्टफोन चीन में कुल पांच वेरिएंट्स और एक स्पेशल एडिशन के साथ लॉन्च किया गया है.
  • बेस वेरिएंट (12GB 256GB) की कीमत है 4199 युआन (लगभग ₹51,780)
  • टॉप वेरिएंट (16GB 1TB) की कीमत है 5499 युआन (लगभग ₹67,830) भारत में इसकी कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे प्रतिस्पर्धी प्राइस टैग के साथ पेश किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Snapchat से अपने आप Unfollow हो रहे फ्रेंड्स, जानें इन दिक्कत के पीछे का क्या है कारण