दिवाली जैसे उत्सव के दिन जहां पूरी दुनिया रौशनी और उत्साह से जगमगा रही थी, वहीं तकनीकी दुनिया को एक बड़े झटके का सामना करना पड़ा. Amazon Web Services (AWS) के क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में अचानक आई भारी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कई लोकप्रिय वेबसाइट्स और ऐप्स ने काम करना बंद कर दिया. इस आउटेज का असर दुनियाभर में महसूस किया गया, जिसमें लाखों यूजर्स और बड़ी टेक कंपनियां प्रभावित हुईं.
AWS, जो दुनिया की सबसे बड़ी क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों में से एक है, उसके सर्वर में सोमवार रात अचानक खराबी आ गई. इस तकनीकी रुकावट का असर उन सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पड़ा जो AWS के क्लाउड सर्वर पर आधारित हैं. सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, फाइनेंशियल ऐप्स से लेकर एआई टूल्स तक, कई सेवाएं अचानक से डाउन हो गईं.
किन सेवाओं पर पड़ा असर?
इस आउटेज के कारण जिन प्रमुख सेवाओं में बाधा आई, उनमें शामिल हैं. Snapchat, Amazon.com, Amazon Prime Video, Alexa, Robinhood, Perplexity AI, Ring (डोरबेल सिस्टम), Canva, Duolingo, Crunchyroll, Coinbase, The New York Times, Fortnite, PUBG Battlegrounds, McDonald’s App, Chime, CollegeBoard, Wordle, Life360, Rainbow Six Siege, Canvas by Instructure, Venmo, Apple TV, Verizon, Goodreads
और भी कई सेवाएं...
इनमें से कुछ ऐप्स पर यूजर्स न तो लॉगिन कर पा रहे थे और न ही कोई फीचर एक्सेस कर पा रहे थे. जबकि कुछ प्लेटफॉर्म पूरी तरह से क्रैश हो गए थे.
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
AWS की इस समस्या के तुरंत बाद, X (पूर्व ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने अपनी नाराजगी और असुविधा साझा करनी शुरू कर दी. कई यूजर्स ने रिपोर्ट किया कि वे Prime Video या Snapchat जैसे ऐप्स एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों का कामकाज और रोज़मर्रा की डिजिटल एक्टिविटी भी इस आउटेज के कारण प्रभावित हुई.
Perplexity AI के CEO ने की पुष्टि
Perplexity AI के सीईओ आनंद श्रीनिवास ने भी इस तकनीकी रुकावट की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि उनके एआई प्लेटफॉर्म पर आने वाली समस्या सीधे तौर पर AWS के सर्वर डाउन होने से जुड़ी हुई है, जिससे कंपनी का संचालन कुछ समय के लिए बाधित हो गया.
AWS की प्रतिक्रिया
अमेजन वेब सर्विस की ओर से फिलहाल यह जानकारी दी गई है कि उनकी तकनीकी टीम इस दिक्कत को दूर करने में जुटी है और सर्वर को जल्द सामान्य स्थिति में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं. AWS ने आश्वासन दिया है कि यह समस्या अस्थायी है और जल्द ही ठीक कर ली जाएगी.
तकनीकी दुनिया को बड़ा झटका
दुनियाभर की कंपनियों के लिए AWS सिर्फ एक क्लाउड प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि डिजिटल ऑपरेशंस की रीढ़ बन चुका है. ऐसे में इस तरह की समस्या सिर्फ एक वेबसाइट या ऐप की नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर डिजिटल निर्भरता पर सवाल भी खड़े करती है. बड़े ब्रांड्स और स्टार्टअप्स के लिए यह एक सबक है कि क्लाउड सर्विस पर पूरी तरह से निर्भरता के साथ-साथ बैकअप और कंटिजेंसी प्लानिंग भी जरूरी है.
यह भी पढ़ें: AWS में आई गड़बड़ी से हिला इंटरनेट... Amazon, Google, Snapchat जैसी वेबसाइट्स दिवाली पर हुईं ठप