RR vs SRH, IPL 2026: आईपीएल 2023 का सीजन अपने चरम पर है और आज एक और डबल हेडर का रोमांच खेला जाएगा. दिन के दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी. इस सीजन में यह दोनों टीमों का आठवां मुकाबला होगा, और दोनों ही टीमें अपनी जीत की लय को कायम रखने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगी. आइए, हम आपको इस मुकाबले से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं, जिसमें हेड-टू-हेड आंकड़े, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स भी शामिल हैं.
टॉप-4 में जगह बनाने की होड़
राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में 7 मैचों में से 5 मैच जीते हैं और 2 मैचों में हार का सामना किया है, जिससे वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी हुई है. दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 में से 4 मैचों में जीत हासिल की है और 3 मैचों में हार का सामना किया है, जिसके बाद वह 8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. दोनों ही टीमें पिछले मैच में जीत के साथ मैदान में उतरेगी, इसलिए यह मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है.
मैच का समय और स्थान
आज का यह रोमांचक मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. टॉस आधा घंटा पहले, यानी 7:00 बजे होगा. इस स्टेडियम की पिच और गेंदबाजी की परिस्थितियाँ हमेशा अहम साबित होती हैं, खासकर ओस के प्रभाव के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजी में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं.
पिच रिपोर्ट
जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम आमतौर पर एक संतुलित पिच है, जो बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका देती है. हालांकि, शाम के मैचों में ओस का असर दूसरी पारी में देखने को मिलता है, जिससे गेंदबाजी थोड़ा मुश्किल हो सकता है. यही कारण है कि टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है.
अब तक इस मैदान पर 64 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 64% मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं. टॉस जीतने वाली टीम का जीत प्रतिशत 56.25% रहा है. इस मैदान पर 219/5 का सर्वोच्च स्कोर 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने हासिल किया था.
हेड-टू-हेड
आईपीएल के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं. इन मुकाबलों में हैदराबाद ने 13 मैच जीतकर बढ़त बनाई है, जबकि राजस्थान को सिर्फ 9 मैचों में जीत मिली है. हालिया फॉर्म की बात करें तो पिछले 5 मुकाबलों में से 4 में हैदराबाद ने जीत दर्ज की है. राजस्थान ने अपनी आखिरी जीत 2023 में SRH के खिलाफ हासिल की थी.
मौजूदा सीजन में इन दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला जा चुका है, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था. राजस्थान रॉयल्स उस लक्ष्य का पीछा करते हुए 159 रन पर सिमट गई थी. ऐसे में हैदराबाद इस मुकाबले में भी उसी दबदबे को बनाए रखने की कोशिश करेगी.
RR और SRH की संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स (RR)
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा.
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे.
ये भी पढ़ें: आज जयपुर में होगी छक्को की बारिश, मैदान में उतरेंगे ये तीन धुरंधर; रिकॉर्ड देख आप भी रह जाएंगे दंग!