IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, नाथन एलिस के बाद इस 'धुरंधर' के खेलने पर सस्पेंस

CSK Latest News: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस आईपीएल 2026 को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन सीजन शुरू होने से पहले ही टीम को लगातार झटके लग रहे हैं. नई खिलाड़ियों की एंट्री से उम्मीदें बढ़ी थीं, लेकिन अब चोटों ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

IPL 2026 Chennai Super Kings got a big blow suspense on the play of matthew short Dhurandhar Nathan Ellis
Image Source: Social Media

CSK Latest News: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस आईपीएल 2026 को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन सीजन शुरू होने से पहले ही टीम को लगातार झटके लग रहे हैं. नई खिलाड़ियों की एंट्री से उम्मीदें बढ़ी थीं, लेकिन अब चोटों ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. उनकी गैरमौजूदगी से टीम की गेंदबाजी कमजोर पड़ती दिख रही है. ऐसे में चेन्नई के लिए शुरुआत से ही दबाव बन गया है.

अब मैथ्यू शॉर्ट भी चोटिल

अब एक और बुरी खबर सामने आई है. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट भी चोट से जूझ रहे हैं. उनके हाथ के अंगूठे में चोट लगी है और वह अभी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, वह टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे. यह चेन्नई के लिए बड़ा नुकसान है क्योंकि वह एक आक्रामक बल्लेबाज होने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी कर लेते हैं. उन्हें हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के घरेलू मैच के दौरान चोट लगी थी.

ऑक्शन में खरीदा था भरोसे के साथ

चेन्नई ने मैथ्यू शॉर्ट को पिछले ऑक्शन में उनके बेस प्राइस पर खरीदा था. टीम को उनसे काफी उम्मीदें थीं. इससे पहले वह आईपीएल में पंजाब के लिए भी खेल चुके हैं और अपनी उपयोगिता साबित कर चुके हैं. लेकिन अब उनका शुरुआती मैच मिस करना टीम की योजनाओं को प्रभावित कर सकता है.

कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी फिटनेस से परेशान

इस बार कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं. नाथन एलिस के अलावा कुछ खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं, जबकि कुछ शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे. पैट कमिंस, जॉश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क जैसे बड़े नाम भी पूरी तरह फिट नहीं हैं. इनकी गैरमौजूदगी से अलग-अलग टीमों पर असर पड़ रहा है.

कोलकाता टीम की भी बढ़ी चिंता

सिर्फ चेन्नई ही नहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स भी परेशानी में है. टीम के कई गेंदबाज चोट से जूझ रहे हैं. हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. वहीं मतिेशा पथिराना के खेलने पर भी अभी संदेह बना हुआ है. उन्होंने अभी तक फिटनेस टेस्ट पास नहीं किया है, इसलिए उन्हें खेलने की अनुमति नहीं मिली है.

शुरुआत से ही मुश्किल में टीमें

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही कई टीमों को चोटों का सामना करना पड़ रहा है. खासतौर पर तेज गेंदबाजों की कमी कई फ्रेंचाइजियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है. अब देखना होगा कि ये टीमें इन मुश्किल हालात में किस तरह वापसी करती हैं और अपने प्रदर्शन से फैंस की उम्मीदों पर खरा उतर पाती हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें- खाड़ी देशों में भड़की जंग के बीच भारत में बढ़े इस पेट्रोल के दाम, 2 से 2.3 रुपये प्रति लीटर तक हुआ इजाफा