IPL 2026: बांग्लादेश को आई अक्ल! आईपीएल को लेकर ये फैसला लिया वापस, फैंस को बड़ी राहत

IPL 2026: बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद वहां कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. खासकर भारत को लेकर जो कड़वाहट पिछले करीब डेढ़ साल से नजर आ रही थी, अब उसमें नरमी आती दिख रही है.

IPL 2026 Bangladesh has come to its senses This decision regarding IPL was withdrawn
Image Source: Social Media

IPL 2026: बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद वहां कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. खासकर भारत को लेकर जो कड़वाहट पिछले करीब डेढ़ साल से नजर आ रही थी, अब उसमें नरमी आती दिख रही है. दोनों देशों के रिश्तों को सुधारने की कोशिश हो रही है और इसके लिए बांग्लादेश अब क्रिकेट का सहारा ले रहा है.

इसी कड़ी में बांग्लादेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. 28 मार्च से शुरू हो रहे IPL 2026 के प्रसारण पर लगा बैन अब हटा दिया गया है. इसका मतलब है कि बांग्लादेश के लाखों फैंस फिर से इस लीग का मजा ले सकेंगे.

फिर दिखेगा आईपीएल

नई सरकार ने साफ कर दिया है कि आईपीएल के प्रसारण पर अब कोई रोक नहीं रहेगी. देश के सूचना और प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन ने कहा कि अगर कोई चैनल या कंपनी आईपीएल दिखाना चाहती है तो सरकार उसे नहीं रोकेगी.

उन्होंने यह भी कहा कि खेल और राजनीति को अलग रखना चाहिए. अगर स्टार स्पोर्ट्स बांग्लादेश में आईपीएल दिखाना चाहता है, तो वह ऐसा कर सकता है. सरकार इस मामले में कोई दबाव नहीं डालेगी.

पहले क्यों लगा था बैन

आईपीएल पर रोक उस समय लगाई गई थी, जब बांग्लादेश और भारत के बीच तनाव बढ़ गया था. उस दौरान एक बड़ा विवाद भी हुआ था. दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के फैसले के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से बाहर कर दिया था. इस फैसले के बाद बांग्लादेश में काफी नाराजगी देखने को मिली.

उस समय वहां की सरकार ने कड़ा रुख अपनाया था. यहां तक कि भारत में होने वाले टी20 विश्व कप में हिस्सा न लेने का फैसला भी लिया गया था. इसी दौरान आईपीएल के प्रसारण पर भी रोक लगा दी गई थी.

रिश्तों में सुधार की कोशिश

अब नई सरकार के इस फैसले को दोनों देशों के रिश्ते सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच क्रिकेट के जरिए रिश्ते और बेहतर हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ जारी की चार्जशीट, इन 14 मुद्दों को किया उजागर, जानें पूरा मामला