अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ जारी की चार्जशीट, इन 14 मुद्दों को किया उजागर, जानें पूरा मामला

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल अब पूरी तरह गर्म हो चुका है. जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी तेज होते जा रहे हैं.

Amit Shah issued charge sheet against Mamata government
Image Source: ANI

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल अब पूरी तरह गर्म हो चुका है. जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी तेज होते जा रहे हैं. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता पहुंचकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला.

उन्होंने एक विस्तृत ‘चार्जशीट’ जारी की, जिसे ‘अभियोगनामा’ नाम दिया गया है. इस दस्तावेज में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 15 साल के शासन को कठघरे में खड़ा करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. बीजेपी इसे चुनावी हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की तैयारी में है, जिससे बंगाल की राजनीति और ज्यादा दिलचस्प हो गई है.

किन 14 मुद्दों पर TMC सरकार को घेरा गया?

अमित शाह द्वारा जारी इस ‘अभियोगनामा’ में कुल 14 बड़े मुद्दों को उठाया गया है, जिनके जरिए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए गए हैं.

इनमें प्रमुख रूप से- भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, सिंडिकेट राज, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, किसानों की समस्याएं, कट मनी कल्चर, इंफ्रास्ट्रक्चर की धीमी रफ्तार, उद्योग और निवेश की कमी, घुसपैठ का मुद्दा, राजनीतिक हिंसा और प्रशासनिक पक्षपात जैसे आरोप शामिल हैं.

बीजेपी का दावा है कि ये सभी मुद्दे सीधे आम जनता के जीवन को प्रभावित करते हैं और राज्य के विकास पर असर डालते हैं.

चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बनी चार्जशीट

इस ‘अभियोगनामा’ को सिर्फ आरोपों की सूची नहीं, बल्कि एक राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. बीजेपी इसे घर-घर तक पहुंचाकर यह संदेश देना चाहती है कि लंबे समय से सत्ता में रहने के बावजूद राज्य में कई बुनियादी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं.

पार्टी का फोकस खास तौर पर उन मुद्दों पर है, जिनका असर सीधे मतदाताओं पर पड़ता है.

अगर इस पूरी चार्जशीट का विश्लेषण किया जाए, तो तीन ऐसे मुद्दे सामने आते हैं जिन पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है और जो चुनाव में बड़ा असर डाल सकते हैं.

भ्रष्टाचार और ‘कट मनी का आरोप

बीजेपी का सबसे बड़ा हमला भ्रष्टाचार और ‘कट मनी’ कल्चर को लेकर है. आरोप है कि सरकारी योजनाओं में लाभ लेने के लिए आम लोगों से कमीशन लिया जाता है. यह मुद्दा सीधे जनता की जेब और भरोसे से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसका असर व्यापक हो सकता है.

कानून-व्यवस्था और राजनीतिक हिंसा

दूसरा बड़ा मुद्दा कानून-व्यवस्था और राजनीतिक हिंसा का है. आरोप है कि राज्य में अपराध बढ़े हैं और विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हमले होते रहे हैं. चुनाव के समय सुरक्षा का मुद्दा हमेशा अहम होता है, इसलिए यह नैरेटिव वोटिंग को प्रभावित कर सकता है.

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी बीजेपी ने सरकार को घेरा है. इस तरह के मुद्दे भावनात्मक रूप से लोगों को प्रभावित करते हैं और चुनावी माहौल में बड़ा असर डाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें- डिजिटल चेक-इन, पॉड टैक्सी, स्मार्ट चार्जिंग... जेवर एयरपोर्ट पर क्या-क्या होगा खास? जानें सबकुछ