Apple iPhone 17: Apple ने हाल ही में अपनी मच अवेटेड iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है. लॉन्च के कुछ ही दिनों में इसके स्टैंडर्ड मॉडल iPhone 17 को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. प्री-ऑर्डर की संख्या देखकर ही कंपनी को इसके हिट होने का संकेत मिल गया था, लेकिन वास्तविक डिमांड ने Apple को भी चौंका दिया है. अब Apple ने इस बढ़ती मांग को देखते हुए प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने का फैसला किया है.
40% तक बढ़ेगा iPhone 17 का प्रोडक्शन
Apple ने चीन में स्थित अपनी असेंबली यूनिट्स को iPhone 17 का दैनिक उत्पादन 40% तक बढ़ाने का निर्देश दिया है. इतना ही नहीं, जो सप्लायर्स नॉन-इलेक्ट्रिक पार्ट्स तैयार करते हैं, उन्हें भी 30% अधिक उत्पादन करने को कहा गया है. ये सभी कदम इस बात का संकेत हैं कि iPhone 17 को लेकर यूजर्स में जबरदस्त उत्साह है.
iPhone 17 में क्या है नया और खास?
पहली बार Apple ने अपने स्टैंडर्ड iPhone मॉडल में ProMotion टेक्नोलॉजी और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले जैसी फीचर्स दिए हैं, जो पहले सिर्फ प्रो मॉडल्स में मौजूद थे. iPhone 17 का डिस्प्ले साइज भी पहले से बड़ा है अब यह 6.3 इंच का है, जो पहले के 6.1 इंच की तुलना में ज्यादा व्यूइंग एरिया देता है. iPhone 17 में Apple का नया A19 चिपसेट दिया गया है जिसमें 6-कोर CPU है. यह iPhone 13 की तुलना में 2 गुना तेज, और iPhone 15 से 40% ज्यादा फास्ट परफॉर्म करता है.
नई सेल्फी कैमरा टेक्नोलॉजी
Apple ने इस बार स्क्वेयर शेप सेल्फी कैमरा सेंसर पेश किया है, जो किसी भी ओरिएंटेशन में फोन को घुमाए बिना बेहतरीन सेल्फी लेने की सुविधा देता है — यह फीचर खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए उपयोगी साबित होगा.
कीमत में बड़ा अंतर नहीं, स्टोरेज ज्यादा
इतने अपग्रेड्स के बावजूद, Apple ने iPhone 17 की कीमत में ज्यादा इज़ाफा नहीं किया है. iPhone 17 का बेस वेरिएंट भारत में ₹82,900 में उपलब्ध है और इसमें 256GB स्टोरेज मिलती है. पिछले iPhone 16 मॉडल में 256GB स्टोरेज के लिए यूजर्स को अलग से ₹10,000 ज्यादा चुकाने पड़ते थे. ऐसे में iPhone 17 की कीमत को यूजर-फ्रेंडली कहा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: बड़े से बड़ा हैकर भी इस मेड-इन-इंडिया मोबाइल को नहीं कर सकता हैक, जानें किन देशों के पास है ये हाई-टेक्नोलॉजी