आप भी iPhone खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो हो जाएं सावधान! नए मॉडल में सामने आईं 3 बड़ी परेशानियां

कुछ ही दिनों में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone Air को लेकर कनेक्टिविटी, स्क्रैच और यूज़र एक्सपीरियंस से जुड़ी कई शिकायतें सामने आ रही हैं.

iPhone 17 facing major issues with WiFi Bluetooth and CarPlay connectivity
Image Source: Social Media

iPhone 17 Series का बेसब्री से इंतज़ार करने वाले लोग जब अपने नए फोन को इस्तेमाल करने लगे, तो उन्हें उस परफेक्ट एक्सपीरियंस की उम्मीद थी, जिसके लिए Apple जाना जाता है. लेकिन कुछ ही दिनों में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone Air को लेकर कनेक्टिविटी, स्क्रैच और यूज़र एक्सपीरियंस से जुड़ी कई शिकायतें सामने आ रही हैं.

कई यूजर्स ने Reddit और Apple Support Forum पर बताया कि डिवाइस को अनलॉक करते ही Wi-Fi अपने आप डिस्कनेक्ट हो जाता है. वहीं, वायरलेस CarPlay यूज़ करते समय ऑडियो स्किप, स्लो रिस्पॉन्स और कनेक्शन ड्रॉप जैसी दिक्कतें आ रही हैं. इतना ही नहीं, Bluetooth से जुड़े डिवाइस जैसे AirPods या थर्ड-पार्टी एक्सेसरीज भी बार-बार डिसकनेक्ट हो रही हैं, जिससे यूज़र्स का एक्सपीरियंस लगातार बिगड़ रहा है.

कैसे करें ठीक? 

कुछ यूजर्स जो iOS 26.1 Beta वर्जन चला रहे हैं, उन्होंने बताया कि इस अपडेट के बाद उनकी कनेक्टिविटी समस्याएं कुछ हद तक ठीक हो गई हैं. इसका मतलब है कि यह समस्या हार्डवेयर की नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर ग्लिच की वजह से है. Apple इस वक्त iOS 26.0.1 पर काम कर रहा है, जिसे जल्द रोलआउट किया जा सकता है. यही अपडेट इन तकनीकी गड़बड़ियों को पूरी तरह से ठीक कर सकता है.

फिलहाल क्या करें यूजर्स?

अगर आपके पास भी iPhone 17 या iPhone Air है और आप भी कनेक्टिविटी की समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो अभी के लिए कोई स्थायी समाधान नहीं है. बस आपको नए iOS अपडेट का इंतज़ार करना होगा. जब तक Apple अपडेट जारी नहीं करता, तब तक आपको Wi-Fi और Bluetooth से जुड़े डिवाइसेज़ को बार-बार कनेक्ट करने के झंझट झेलने पड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी, रंग बदलने वाला बैक पैनल... Oppo ने लॉन्च किया ये धांसू फोन, फीचर्स हैं जबरदस्त