iPhone 16 Pro Discount Offer: अगर आप आईफोन खरीदने का सपना देख रहे थे, तो आपके लिए खुशखबरी है! एक समय था जब आईफोन 16 प्रो की कीमत 1,09,900 रुपये थी, लेकिन अब यह स्मार्टफोन ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बड़े डिस्काउंट्स और ऑफर्स के साथ कम कीमत पर उपलब्ध हो रहा है. बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील्स का लाभ उठाकर इस फ्लैगशिप फोन को बेहद सस्ती कीमत पर खरीदा जा सकता है.
आईफोन 16 प्रो की कीमत में गिरावट
आईफोन 16 प्रो की कीमत में जो गिरावट आई है, वह मुख्य रूप से बैंक डिस्काउंट्स और एक्सचेंज ऑफर्स का परिणाम है. उदाहरण के लिए, अमेज़न जैसे प्लेटफॉर्म पर खरीदारों को 4000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. यह डिस्काउंट सीधे पेमेंट करते समय लागू हो जाता है.
इसके साथ ही सबसे बड़ा फायदा एक्सचेंज ऑफर से मिल रहा है. अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो आप उसे एक्सचेंज करके 68,000 रुपये तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं. इन दोनों ऑफर्स को मिलाकर आईफोन 16 प्रो की कीमत 60,000 रुपये से भी कम हो सकती है, और कुछ मामलों में तो यह 50,000 रुपये तक पहुंच सकती है. हालांकि, यह सब आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करता है.
आईफोन 16 प्रो की आकर्षक खूबियां
हालांकि आईफोन 16 प्रो कुछ समय पहले लॉन्च हुआ था, लेकिन इसके फीचर्स आज भी टॉप क्लास हैं. फोन में 6.3 इंच का प्रोमोशन डिस्प्ले है, जो शानदार स्मूथ स्क्रोलिंग और बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस देता है. इसकी ए18 प्रो चिप मल्टीटास्किंग और एआई फीचर्स को शानदार तरीके से संभालती है.
इसके कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है, जो आपको प्रोफेशनल लेवल की फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग का अनुभव देता है. इसके अलावा, यह फोन 4K 120FPS वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जिससे आपकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी को एक नई ऊंचाई मिलती है.
ये भी पढ़ें: WhatsApp ला रहा है नया प्राइवेसी फीचर, अब पढ़ते ही गायब हो जाएंगे मैसेज, यह कैसे करेगा काम?