IOCL Recruitment 2025: अगर आप टेक्निकल फील्ड में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर है. Indian Oil Corporation Limited (IOCL) ने 2025 के लिए अपनी विभिन्न रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल यूनिट्स में जूनियर इंजीनियर की भर्ती का ऐलान किया है. यह भर्ती देश के प्रमुख रिफाइनरी यूनिट्स जैसे गुवाहाटी, पानीपत, वडोदरा, हल्दिया, मथुरा और अन्य स्थानों पर होगी. तो अगर आप इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है और योग्य उम्मीदवार इसे समय रहते पूरा कर सकते हैं.
कुल पदों की संख्या और कार्यस्थल
IOCL इस भर्ती के माध्यम से कुल 394 पदों को भरेगा. इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को देश भर की प्रमुख रिफाइनरी यूनिट्स में काम करने का मौका मिलेगा. ये रिफाइनरी यूनिट्स गुवाहाटी, बरौनी, वडोदरा, हल्दिया, मथुरा, पानीपत, डिगबोई, बोंगाईगांव और पारादीप में स्थित हैं.
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए. योग्य ट्रेड्स में केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, और रिफाइनरी / पेट्रोकेमिकल्स शामिल हैं. इसके अलावा, जनरल, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए 50% अंक और SC/ST उम्मीदवारों के लिए 45% अंक आवश्यक हैं.
उम्र सीमा
IOCL जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 26 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी, यानी इस तारीख तक उम्मीदवार की उम्र 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹300 से ₹500 के बीच होगा, जो ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से जमा किया जा सकेगा. वहीं, SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है. इन उम्मीदवारों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा.
चयन प्रक्रिया
IOCL भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा:
लिखित परीक्षा – इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे.
स्किल / प्रोफिशिएंसी टेस्ट – यह टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होगा और इसमें मिले नंबरों को फाइनल मेरिट में शामिल नहीं किया जाएगा.
वेतन और भत्ते
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा. जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹25,000 से ₹1,05,000 तक मासिक वेतन मिलेगा. इसके अलावा, कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, मेडिकल सुविधाएं, भविष्य निधि और अन्य सरकारी लाभ भी दिए जाएंगे.
आवेदन की प्रक्रिया
ये भी पढ़ें: UPSC ने जारी किया CDS-I 2025 का फाइनल रिजल्ट, जानें कितने कैंडिडेट्स हुए सफल