कई देश इस युद्ध में तबाह हो जाएंगे... एलन मस्क ने क्यों जताई ये आशंका? कहा- World War 3 को रोकना मुश्किल

    Elon Musk World War Prediction: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में दुनिया के भविष्य को लेकर एक बेहद गंभीर चेतावनी दी है. मस्क ने सोशल मीडिया पर कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य बेहद अस्थिर है और दुनिया किसी भी समय तीसरे विश्वयुद्ध की ओर बढ़ सकती है.

    international defence Elon Musk express this apprehension Said Difficult to stop World War 3
    Image Source: Social Media

    Elon Musk World War Prediction: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में दुनिया के भविष्य को लेकर एक बेहद गंभीर चेतावनी दी है. मस्क ने सोशल मीडिया पर कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य बेहद अस्थिर है और दुनिया किसी भी समय तीसरे विश्वयुद्ध की ओर बढ़ सकती है. उनके मुताबिक यह युद्ध अगले पांच से दस साल के भीतर छिड़ सकता है और इसमें कई देश तबाह हो सकते हैं. हालांकि, मस्क ने स्पष्ट नहीं किया कि यह जंग किन देशों के बीच होगी.

    मस्क ने यह बात एक सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में कही, जहां यूजर हंटर ऐश ने लिखा कि दुनिया की सरकारें लापरवाह हो चुकी हैं और परमाणु हथियारों की मौजूदगी के कारण देशों के बीच दबाव लगातार बढ़ रहा है. ऐश के अनुसार, ऐसे हालात में किसी भी दिन बड़े देशों के बीच टकराव होना तय है.

    मस्क ने इस पर जवाब देते हुए कहा, "2030 तक तीसरा विश्वयुद्ध छिड़ सकता है. कई देश इस युद्ध में तबाह हो जाएंगे. न्यूक्लियर वार की संभावना है और फिलहाल तनाव कम करने के अलावा कोई उपाय नजर नहीं आता."

    वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के कारण मस्क की चिंता

    एलन मस्क के इस बयान को तब और गंभीर माना जा रहा है, जब दुनिया में कई देशों के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है. रूस और यूक्रेन के बीच यूरोप में जंग जारी है. अमेरिका और वेनेजुएला के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं. ताइवान और फिलीपींस में चीन के साथ विवाद बढ़ रहा है. इजराइल के सामने ईरान, सीरिया, फिलिस्तीन और लेबनान जैसे पड़ोसी देशों से लगातार टकराव है.

    अफ्रीकी देशों में कई जगह गृहयुद्ध की स्थिति बनी हुई है.

    कुल मिलाकर, दुनिया के 193 देशों में से 70 से ज्यादा देश या तो जंग की चपेट में हैं या किसी न किसी संघर्ष की स्थिति में फंसे हुए हैं. इस स्थिति में परमाणु हथियार रखने वाले देश जैसे रूस, इजराइल, अमेरिका, पाकिस्तान, भारत, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन का खतरा और बढ़ जाता है.

    परमाणु हथियार और वैश्विक सुरक्षा का संकट

    स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार, आज दुनिया में लगभग 12 हजार परमाणु हथियार मौजूद हैं. ये हथियार इतना शक्तिशाली हैं कि केवल 15 बार के इस्तेमाल से पूरी दुनिया तहस-नहस हो सकती है.

    एलन मस्क के अनुसार, जब दुनिया के कई देश आपस में संघर्ष की स्थिति में हों और उनमें परमाणु हथियार भी मौजूद हों, तो किसी भी छोटी सी घटना भी वैश्विक स्तर पर बड़े युद्ध में बदल सकती है. यही वजह है कि उन्होंने चेतावनी दी कि तनाव कम करने के उपाय तुरंत लागू करना जरूरी है.

    एलन मस्क के बयान की अहमियत

    मस्क का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वे केवल उद्योगपति ही नहीं, बल्कि तकनीकी और अंतरिक्ष के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी विशेषज्ञों में से एक हैं. उनका नजरिया अक्सर तकनीक और वैश्विक सुरक्षा से जुड़ा होता है. जब मस्क जैसे व्यक्ति यह कहते हैं कि दुनिया युद्ध की कगार पर है, तो यह न केवल चिंता का विषय बनता है बल्कि वैश्विक नीति निर्माताओं के लिए गंभीर चेतावनी भी है.

    दुनिया को किस प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है?

    यदि मस्क की भविष्यवाणी सच साबित होती है, तो वैश्विक स्तर पर कई देशों की अर्थव्यवस्था, समाज और सुरक्षा व्यवस्था पर भारी असर पड़ेगा. परमाणु युद्ध की स्थिति में न केवल मानव जीवन बल्कि पर्यावरण और वैश्विक आर्थिक तंत्र भी तहस-नहस हो सकता है.

    वर्तमान समय में यह जरूरी है कि बड़े देशों के बीच कूटनीति और संवाद को मजबूती दी जाए. आर्थिक, तकनीकी और सैन्य संतुलन बनाए रखना ही वर्तमान वैश्विक स्थिति में सबसे बड़ा सुरक्षा उपाय है.

    यह भी पढ़ें- घुसपैठियों को रोकने के लिए भारत और नेपाल की बड़ी पहल, दोनों देश अब मिलकर करेंगे ये काम