भारतीय नौसेना ने युवाओं के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) एग्जीक्यूटिव इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ब्रांच में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती जनवरी 2027 कोर्स के लिए की जाएगी. देशभर के अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस अभियान के तहत कुल 15 पद भरे जाएंगे.
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
आवेदन प्रक्रिया 16 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 1 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा. इस भर्ती का लाभ विशेष रूप से कंप्यूटर साइंस, आईटी, साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों के उम्मीदवारों को मिलेगा.
रिक्त पदों और योग्यता का विवरण
SSC एग्जीक्यूटिव आईटी ब्रांच के तहत कुल 15 रिक्त पदों पर भर्ती होगी. उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता में 10वीं या 12वीं में अंग्रेजी में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है. साथ ही BE, BTech, MTech, MSc, BCA या MCA जैसी डिग्री में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए. उम्मीदवारों की पढ़ाई आईटी, कंप्यूटर साइंस, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी और AI जैसे विषयों में होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया और ट्रेनिंग
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और SSB इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. सभी चरणों में प्रदर्शन के अनुसार फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी. चयनित अभ्यर्थियों को जनवरी 2027 बैच के तहत भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में प्रशिक्षण दिया जाएगा. एससी, एसटी वर्ग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है.
ये भी पढ़ें: गुड न्यूज़! यूपी में सहायक अध्यापक के 11,508 पदों पर भर्ती की तैयारी, अनुदेशकों की भी होगी नियुक्ति