Army में जाने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी, अग्निवीर के पदों पर बंपर भर्ती, जानें डिटेल्स

Agniveer Recruitment 2026: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. पहले यह तारीख 1 अप्रैल 2026 तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है.

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Qualification and Selection Process
Image Source: Social Media

Agniveer Recruitment 2026: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. पहले यह तारीख 1 अप्रैल 2026 तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स भारतीय सेना में अग्निवीर बनने के इच्छुक हैं, वे अब 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा. हालांकि, ध्यान रहे कि इस भर्ती में केवल अविवाहित पुरुष कैंडिडेट्स ही आवेदन कर सकते हैं.

कौन से पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन?

इस भर्ती में विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर (एसकेटी), 8वीं पास के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन और 10वीं पास के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन के पद शामिल हैं. कैंडिडेट्स को अपनी योग्यता और कौशल के अनुसार किसी भी पद के लिए आवेदन करने का अवसर मिलेगा.

पात्रता मानदंड

इस भर्ती के लिए पात्रता मानदंड पद के हिसाब से अलग-अलग हैं, लेकिन सभी पदों के लिए शारीरिक और मेडिकल मानकों को पूरा करना आवश्यक है.

अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए कैंडिडेट का 10वीं पास होना जरूरी है, जिसमें कम से कम 45% अंक होने चाहिए. अग्निवीर टेक्निकल के लिए कैंडिडेट को फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ 12वीं पास होना चाहिए. अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी के लिए किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास होना जरूरी है, जिसमें कम से कम 60% अंक होना चाहिए. अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए 8वीं और 10वीं पास होना आवश्यक है.

आवेदन के लिए उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 1 जनवरी 2026 के हिसाब से 17.5 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी.

आवेदन शुल्क और दस्तावेज

आवेदन के दौरान कैंडिडेट्स को जरूरी दस्तावेजों जैसे फोटो, साइन और पहचान पत्र की स्कैन कॉपी अटैच करनी होगी. आवेदन शुल्क ₹250 निर्धारित किया गया है, जो कैंडिडेट्स नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक माप परीक्षा (पीएमटी)
  • टाइपिंग टेस्ट/ट्रेड परीक्षा (जहां लागू हो)
  • डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट

ऑनलाइन लिखित परीक्षा 1 से 15 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स को शारीरिक परीक्षण और ट्रेड टेस्ट से गुजरना होगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा, और इसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.

एक कैंडिडेट कितनी कैटेगरी में कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक से अधिक कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, उन्हें हर कैटेगरी के लिए अलग-अलग फॉर्म भरने होंगे और संबंधित परीक्षा भी देनी होगी. एक कैंडिडेट को केवल एक ही भर्ती रैली में शामिल होना होगा, और उसी के अनुसार फिजिकल फिटनेस और मेडिकल टेस्ट देना होगा.

ये भी पढ़ें: बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ग्रेजुएट युवाओं के लिए बंपर पदों पर वैकेंसी, पढ़ें डिटेल