बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ग्रेजुएट युवाओं के लिए बंपर पदों पर वैकेंसी, पढ़ें डिटेल

Punjab & Sind Bank LBO Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो पंजाब एंड सिंध बैंक ने आपके लिए एक बेहतरीन अवसर प्रस्तुत किया है.

Punjab & Sind Bank LBO Recruitment 2026 check details
Image Source: Freepik

Punjab & Sind Bank LBO Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो पंजाब एंड सिंध बैंक ने आपके लिए एक बेहतरीन अवसर प्रस्तुत किया है. हाल ही में बैंक ने स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह भर्ती अभियान 1000 पदों के लिए चलाया जा रहा है और इच्छुक उम्मीदवार पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है.

पात्रता मानदंड और शैक्षणिक योग्यता

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, उम्मीदवार की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. उम्र सीमा में छूट आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा का सामना करना होगा, जिसमें कुल 120 प्रश्न होंगे. परीक्षा का समय 2 घंटे का होगा और इसमें अंग्रेजी, बैंकिंग नॉलेज, सामान्य जागरूकता, इकोनॉमी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे. लिखित परीक्षा के बाद स्क्रीनिंग, पर्सनल इंटरव्यू और स्थानीय भाषा में दक्षता के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.

आवेदन शुल्क

पंजाब एंड सिंध बैंक की इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के लिए 100 रुपये रखा गया है, जबकि सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है, नकद, चेक या मनी ऑर्डर जैसे अन्य भुगतान स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यहां पर आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी. उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आवेदन करने से पहले पूरी जानकारी पढ़ें और फिर फॉर्म भरें.

ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इस राज्य में कई पदों निकली वैकेंसी, 92 हजार मिलेगी सैलरी