IND vs SL Warm-Up Match: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 7 अगस्त से श्रीलंका XI के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच खेलेगी. शुभमन गिल की कप्तानी में उतरने वाली टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला सिर्फ अभ्यास नहीं, बल्कि श्रीलंकाई परिस्थितियों को समझने और सही प्लेइंग कॉम्बिनेशन तय करने का अहम मौका होगा. कोलंबो के नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले जाने वाले इस मैच पर दोनों टीमों की नजरें रहेंगी.
कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा मुकाबला?
भारत और श्रीलंका XI के बीच तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच शुक्रवार, 7 अगस्त से कोलंबो के नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर शुरू होगा. भारतीय समयानुसार मुकाबले की पहली गेंद सुबह 10 बजे डाली जाएगी. श्रीलंका XI में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा, जिसमें सात ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में इंडिया-ए के खिलाफ श्रीलंका-ए की ओर से खेलकर अपनी छाप छोड़ी थी.
भारत में लाइव मैच कहां देखें?
क्रिकेट प्रशंसक इस वॉर्मअप मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, जो दर्शक मोबाइल या अन्य डिजिटल डिवाइस पर मैच का आनंद लेना चाहते हैं, उनके लिए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर उपलब्ध रहेगी.
मुकाबले के लिए भारत का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (फिटनेस पर निर्भर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी.
मुकाबले के लिए श्रीलंका XI का स्क्वॉड
निशान मदुश्का, रविन्दु रशंथा, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसरा नुवांथा, दिलुम सुदीरा.
ये भी पढ़ें: ब्रिटिश नागरिकता लेकर IPL खेल चुका है यह पाकिस्तानी खिलाड़ी, क्या अब मोहम्मद आमिर की होगी एंट्री?