स्टेडियम में दो राउंड पल्टी, दौ़ड़कर कोहली के पैरों में जा लिपटा फैन; देखें VIDEO

रांची के जेएससीए स्टेडियम में रविवार को खेला गया भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे न सिर्फ विराट कोहली के धमाकेदार शतक के लिए यादगार रहा, बल्कि एक ऐसी घटना के कारण भी सुर्खियों में आ गया, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. जैसे ही कोहली ने चौका लगाकर अपना 52वां वनडे शतक पूरा किया, मैदान का उत्साह अचानक एक अप्रत्याशित मोड़ लेता है

India Vs South Africa fan jumped in ground and touched kohli feet video went viral on social media
Image Source: Social Media ( X_ Mufaddal Vohra)

रांची के जेएससीए स्टेडियम में रविवार को खेला गया भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे न सिर्फ विराट कोहली के धमाकेदार शतक के लिए यादगार रहा, बल्कि एक ऐसी घटना के कारण भी सुर्खियों में आ गया, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. जैसे ही कोहली ने चौका लगाकर अपना 52वां वनडे शतक पूरा किया, मैदान का उत्साह अचानक एक अप्रत्याशित मोड़ लेता है.जब एक नाबालिग प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए सीधे मैदान में दौड़ पड़ा.

कोहली की शानदार पारी पूरे स्टेडियम को रोमांचित कर रही थी. दर्शकों का जोश अपने चरम पर था और इसी भावनात्मक लहर में बहकर एक किशोर मैदान की ओर भाग पड़ा.सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखता है कि वह युवक घुटनों के बल बैठकर कोहली के पैर छूने की कोशिश करता है. दिलचस्प बात यह है कि कोहली बिल्कुल संयमित दिखे—उन्होंने शांत भाव से उसे उठाने की कोशिश की.कुछ ही क्षणों में सुरक्षाकर्मी मैदान में पहुंच गए और युवक को वहां से बाहर ले जाया गया. इस घटना ने कुछ सेकंड के भीतर पूरी भीड़ का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए.

पुलिस की जांच—नाबालिग फैन का खुला राज

घटना के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की. हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा के अनुसार, वह किशोर पश्चिम बंगाल का निवासी है और विराट कोहली का बेहद बड़ा प्रशंसक है. उन्हें बताया गया कि लड़का पूरी तरह भावनाओं में बहकर मैदान में चला गया न कोई बुरी नीयत, न कोई योजना. क्योंकि वह नाबालिग था और किसी ने भी न क्रिकेट बोर्ड ने, न स्टेडियम प्रबंधन ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, इसलिए पुलिस ने उसे पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया. डीएसपी मिश्रा ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा उल्लंघन गंभीर है, लेकिन शिकायत न होने पर कानूनी कार्रवाई की जरूरत नहीं समझी गई.

कोहली का नाबाद अंदाज़ 120 गेंदों पर 135 रन

मैच में विराट कोहली ने बल्ले से वह करिश्मा दिखाया, जिसके लिए उनके फैंस उन्हें दुनिया का बेस्ट मानते हैं. उन्होंने 120 गेंदों में 135 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके, 7 छक्के शामिल थे.कोहली ने जहां छक्के के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की, वहीं चौका जड़कर अपने शतक को अंजाम दिया. उनकी यह पारी मैच की सबसे बड़ी हाइलाइट रही, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि कोहली का फॉर्म और क्लास आज भी क्रिकेट जगत में बेमिसाल है.

यह भी पढ़ें:  Video: एयरपोर्ट पर गंभीर और रोहित की हंसी ठिठोली....जमकर की मजाक मस्ती, रांची में लड़ाई नहीं कुछ और हुआ था