रांची वनडे के बाद सोशल मीडिया पर जिस तरह रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच कथित तनाव की चर्चाएँ उछलने लगीं, उसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया. एक छोटा-सा वीडियो वायरल हुआ और देखते ही देखते दावा कर दिया गया कि टीम इंडिया के तीन बड़े चेहरे आपस में भिड़ गए हैं. लेकिन अब सामने आए नए विजुअल्स और पूरी बातचीत ने ये साफ कर दिया है कि हकीकत सोशल मीडिया की कहानी से बिल्कुल उलट है.
वनडे के दौरान एक क्लिप सामने आई जिसमें गंभीर और रोहित कुछ चर्चा करते दिखे. सोशल मीडिया पर इसे बहस और नाराजगी का नाम दे दिया गया. कई यूज़र्स ने दावा किया कि रोहित हेड कोच से नाराज़ हैं और दोनों के बीच माहौल गर्म है. लेकिन पूरा वीडियो सामने आने पर तस्वीर बदल गई. विजुअल्स में साफ दिखा कि रोहित शर्मा गंभीर के सामने एक शॉट खेलकर दिखा रहे थे और शायद किसी टेक्निक पर बात कर रहे थे. गंभीर भी उसी पर अपनी राय दे रहे थे. न कोई बहस, न कोई तनाव सिर्फ क्रिकेटिंग डिस्कशन.
एयरपोर्ट वीडियो ने मिथक तोड़ा, तीनों साथ, हंसी-मज़ाक में
पहले वीडियो के 12 घंटे बाद एक और फुटेज सामने आई जिसने सारे दावे हिला दिए. रांची एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा आराम से बैठे हुए दिखे. उनके सामने प्रज्ञान ओझा और पास में गौतम गंभीर भी थे. तीनों के बीच हल्की बातचीत, मुस्कुराहट और फ्रेंडली माहौल साफ नजर आया. ये दृश्य किसी भी तरह की दुश्मनी की खबरों को गलत साबित करते हैं.
Rohit Sharma meeting his best friend team India selector pragyan Ojha. Gautam Gambhir, Rohit and Ojha having fun chat at airport yesterday.❤️ pic.twitter.com/NhVRo3nUZE
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) December 2, 2025
विराट-रोहित को लेकर फैली अफवाहें भी बेबुनियाद?
कुछ पत्रकारों ने दावा किया कि रांची में विराट और रोहित ने अलग से प्रैक्टिस सेशन मांगा था, जिसके बाद गंभीर ने उन्हें संदेश भेजकर बात करने को कहा. लेकिन हालिया वीडियो और एयरपोर्ट की तस्वीरें बता रही हैं कि उतना ड्रामा मैदान के बाहर नहीं हो रहा, जितना सोशल मीडिया पर बनाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: फाफ डु प्लेसिस के बाद मोईन अली ने भी छोड़ा IPL, अब जाएंगे पाकिस्तान, PSL में खेलने का फैसला किया