India-US trade Agreement : कृषि निर्यात में भारत बना सुपरस्टार, America को देना होगा टैरिफ?

India-US trade Agreement India dominance in agricultural exports

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर देश में कई तरह की बातें हो रही हैं. कुछ लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि इस समझौते से भारतीय किसानों को नुकसान होगा या नहीं. इसी पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ बयान दिया है और बताया है कि सरकार ने किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया है.

शिवराज चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही साफ कर चुके हैं कि भारत किसी दबाव में नहीं झुकेगा और किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा. मंत्री ने बताया कि ट्रेड डील बनाते समय इन्हीं दोनों बातों का पूरा ध्यान रखा गया है.