India Story: अब North East नहीं रहा पिछड़ा, PM Modi मॉडल ने रचा इतिहास

India Story: पूर्वोत्तर भारत अब सिर्फ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि विकास के नए मॉडल के रूप में भी दुनिया में पहचान बना रहा है. आज यह क्षेत्र 'अष्टलक्ष्मी' के नाम से अपनी अलग पहचान बना चुका है.

Bharat 24

India Story: पूर्वोत्तर भारत अब सिर्फ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि विकास के नए मॉडल के रूप में भी दुनिया में पहचान बना रहा है. आज यह क्षेत्र 'अष्टलक्ष्मी' के नाम से अपनी अलग पहचान बना चुका है. केंद्र सरकार का कहना है कि इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और लगातार किए गए विकास कार्यों की बड़ी भूमिका है.

पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में बीते कुछ वर्षों में कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पूरे हुए हैं. दुनिया का पहला 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक राज्य, दुनिया की सबसे लंबी टू-लेन रोड टनल और सबसे ऊंचा गर्डर रेलवे ब्रिज जैसी कई उपलब्धियां इस क्षेत्र के नाम दर्ज हो चुकी हैं. इन परियोजनाओं ने पूर्वोत्तर को देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के नक्शे पर नई पहचान दिलाई है.

ये भी पढ़ें- रक्षा से लेकर UPI तक... सेशेल्स दौरे पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, 19 समझौतों से मजबूत होंगे दोनों देशों के रिश्ते