आखिरी ओवर तक चला रोमांच, भारत ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, जानें पूरी जानकारी

Indian Royals vs Pakistan panthers: एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में इंडियन रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से हरा दिया. यह टूर्नामेंट में इंडियन रॉयल्स की लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले टीम ने बांग्लादेश टाइगर्स को भी हराया था.

India secures second consecutive win in Asian Legends League defeats Pakistan Panthers 2 wickets
Image Source: Social Media

Indian Royals vs Pakistan panthers: एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में इंडियन रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से हरा दिया. यह टूर्नामेंट में इंडियन रॉयल्स की लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले टीम ने बांग्लादेश टाइगर्स को भी हराया था. इस जीत में ऋषि धवन ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया. वहीं सरुल कंवर ने भी तेज बल्लेबाजी कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने बनाए 167 रन

मैच में इंडियन रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान पैंथर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज मोहम्मद यासिर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कप्तान इमरान नजीर ने 29 गेंदों में 47 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए.

इबरार अट्टा और तौफीक उमर ने भी 39-39 रन का योगदान दिया, जबकि यासिर शाह ने 10 रन बनाए. निर्धारित 20 ओवर में पाकिस्तान पैंथर्स ने 6 विकेट खोकर 167 रन बनाए. इंडियन रॉयल्स की ओर से शादाब जकाती और सुबोध भाटी ने 2-2 विकेट हासिल किए.

ऋषि धवन और सरुल कंवर ने दिलाई जीत

168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन रॉयल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. कप्तान नमन ओझा सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद अभिषेक जलोटा ने 19 गेंदों में 30 रन बनाए. ऑलराउंडर ऋषि धवन ने 33 गेंदों में 50 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए. 

सरुल कंवर ने भी 29 गेंदों में 46 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. आखिर में अनुरित सिंह ने सिर्फ 6 गेंदों में नाबाद 16 रन बनाकर टीम को 17.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 171 रन तक पहुंचाया और इंडियन रॉयल्स ने 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की.

लगातार दूसरी जीत से मजबूत हुई टीम

इस मुकाबले में ऋषि धवन ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 50 रन बनाने के साथ 1 विकेट भी लिया. वहीं शादाब जकाती और सुबोध भाटी ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया.

पाकिस्तान पैंथर्स की ओर से मोहम्मद इरफान, राहत अली और यासिर शाह ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके. लगातार दूसरी जीत के साथ इंडियन रॉयल्स ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली.

ये भी पढ़ें- शहबाज-मुनीर के खिलाफ निकली शांति रैली, फिर खैबर में हुआ भीषण ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत