भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बीच सेना के निशाने पर ये 7 ठिकाने, आतंकिस्तान ने की हिमाकत तो होगा ऑल राउंड अटैक

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य संघर्ष के बाद भले ही संघर्षविराम लागू हो गया हो, लेकिन भारतीय सेनाएं किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार हैं.

India-Pakistan ceasefire 7 places on army target
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: ANI

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य संघर्ष के बाद भले ही संघर्षविराम लागू हो गया हो, लेकिन भारतीय सेनाएं किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार हैं. अब की बार भारत केवल जवाब नहीं देगा, बल्कि तीनों मोर्चों — जल, थल और वायु — से समन्वित कार्रवाई के संकेत दे रहा है.

भारतीय नौसेना द्वारा जारी किए गए हालिया तीन वीडियो (13, 17 और 18 मई को) इसी रणनीतिक तैयारी की झलक हैं. ये वीडियो केवल अभ्यास नहीं हैं, बल्कि पाकिस्तान को भेजे गए स्पष्ट संदेश हैं — अगर अगली बार युद्धविराम तोड़ा गया, तो कार्रवाई सीमित नहीं होगी.

तीनों सेनाएं अलर्ट मोड पर, अभ्यास जारी

7 से 9 मई तक भारतीय वायुसेना ने रणनीतिक शक्ति का प्रदर्शन किया था. इससे पहले LOC और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय सेना और BSF की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश मिल चुका है कि अब हर हरकत का सटीक और तीखा जवाब मिलेगा. नौसेना का युद्धाभ्यास इस बात की पुष्टि करता है कि अगली कार्यवाही केवल सीमित एयरस्ट्राइक नहीं होगी, बल्कि उसमें समंदर से भी हमले शामिल हो सकते हैं.

अगर पाकिस्तान ने सीमा पार की...

भारत की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि पाकिस्तान ने दोबारा सीजफायर का उल्लंघन किया या आतंकियों को सीमा पार भेजने की कोशिश की, तो इस बार जवाब निर्णायक और व्यापक होगा. भारत ने 'ऑल-आउट स्ट्राइक' के लिए संभावित टारगेट चिन्हित कर लिए हैं — जिन पर ब्रह्मोस जैसी प्रिसिशन स्ट्राइक मिसाइलों से हमला किया जा सकता है.

पाकिस्तान के खिलाफ चिन्हित 7 उच्च-महत्व वाले टारगेट

  • कहुटा रिसर्च लैब (इस्लामाबाद के पास) – पाकिस्तान की मुख्य यूरेनियम संवर्धन सुविधा
  • सरगोधा एयरबेस – सेंट्रल एयर कमांड का हेडक्वार्टर
  • मसरूर एयरबेस (कराची) – पाकिस्तान का सबसे बड़ा वायुसेना अड्डा
  • ISI हेडक्वार्टर (इस्लामाबाद) – पाकिस्तान की सबसे शक्तिशाली खुफिया एजेंसी का मुख्यालय
  • नेशनल डिफेंस कॉम्पलेक्स – मिसाइल उत्पादन और रक्षा अनुसंधान केंद्र
  • जिन्ना नेवल बेस (बलूचिस्तान) – सामरिक महत्व का नौसैनिक अड्डा
  • सोनमियानी मिसाइल टेस्ट रेंज (बलूचिस्तान) – पाकिस्तान की न्यूक्लियर कैपेबल मिसाइलों का परीक्षण स्थल

डिफेंस सिस्टम से हर पल निगरानी में है पाकिस्तान

भारतीय डिफेंस सिस्टम — जिसमें S-400 और आकाश जैसे आधुनिक एयर डिफेंस शामिल हैं — किसी भी संभावित पलटवार को विफल करने में सक्षम हैं. चीन और तुर्किए की ओर से पाकिस्तान को समर्थन मिलने की आशंका को देखते हुए भारत की तैयारी और मजबूत की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः आतंकिस्तान की हिमाकत! LoC पर पहुंची पाकिस्तान आर्मी, लश्कर के आतंकी भी तैयार; फिर कुछ बड़ा होगा?