India Iran Advisory: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को दी गई डेडलाइन खत्म होने का समय जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे दुनियाभर में चिंता बढ़ती जा रही है. हालात को देखते हुए कई देश सतर्क हो गए हैं और अपने नागरिकों के लिए जरूरी निर्देश जारी कर रहे हैं.
इसी बीच भारत ने भी ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एक अहम एडवाइजरी जारी की है, ताकि किसी भी तरह के खतरे से उन्हें बचाया जा सके.
भारत सरकार की एडवाइजरी
भारत सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि जो भारतीय नागरिक इस समय ईरान में मौजूद हैं, वे अगले 48 घंटों तक जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहें. उन्हें बिना जरूरी काम के बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है.
एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि नागरिक बिजली घरों, सैन्य ठिकानों और किसी भी संवेदनशील जगह से दूर रहें. इन इलाकों को संभावित निशाना बनाया जा सकता है, इसलिए इनसे दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है.
⚠️ Advisory as on 07 April 2026. pic.twitter.com/xsrpoOvx0f
— India in Iran (@India_in_Iran) April 7, 2026
घर के अंदर रहने की सलाह
सरकार ने लोगों को खास तौर पर घर के अंदर रहने को कहा है. अगर वे किसी बहुमंजिला इमारत में रहते हैं, तो ऊपरी मंजिलों पर जाने से बचें. कोशिश करें कि सुरक्षित जगह पर ही रहें और किसी भी तरह के जोखिम से दूर रहें.
यात्रा को लेकर भी निर्देश
हाइवे या लंबी दूरी की यात्रा करने से भी बचने को कहा गया है. अगर किसी जरूरी काम से बाहर निकलना पड़े, तो पहले दूतावास से संपर्क करें और उनके निर्देशों का पालन करें.
क्यों जरूरी है यह सावधानी?
मौजूदा हालात काफी तनावपूर्ण हैं और किसी भी समय स्थिति बिगड़ सकती है. ऐसे में एहतियात ही सबसे बड़ा बचाव है. इसी वजह से भारत सरकार अपने नागरिकों को पहले से सतर्क रहने और नियमों का पालन करने की सलाह दे रही है
ये भी पढ़ें- आज रात एक सभ्यता का विनाश होगा... खर्ग द्वीप पर हमले के बाद आया ट्रंप का पोस्ट, ईरान के लोगों के लिए कही ये बात