भारतीय क्रिकेट टीम अब अपनी अगली वनडे सीरीज के लिए तैयार है, जहां उसका सामना वेस्टइंडीज से होगा. 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होने वाली इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ियों की ICC वनडे रैंकिंग चर्चा में है, क्योंकि टॉप-4 बल्लेबाजों में तीन भारतीय शामिल हैं.
गिल का नंबर-1 ताज बरकरार
ICC की वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल 801 रेटिंग के साथ दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं. न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल दूसरे स्थान पर हैं. गिल ने हाल ही में मिचेल को पीछे छोड़कर रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था. 2026 में भी गिल का वनडे प्रदर्शन शानदार रहा है और वह अब तक 8 पारियों में 561 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं.
टॉप-4 में रोहित और विराट
भारत के लिए वनडे रैंकिंग में एक और खास बात यह है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शीर्ष चार में मौजूद हैं. विराट तीसरे और रोहित चौथे स्थान पर हैं. इस तरह दुनिया के टॉप-4 वनडे बल्लेबाजों में तीन भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं. पाकिस्तान के बाबर आजम छठे स्थान पर हैं, जबकि भारत के श्रेयस अय्यर 12वें नंबर पर हैं.
टॉप-50 में भारत के सिर्फ 5 बल्लेबाज
वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-50 में भारत के सिर्फ पांच बल्लेबाज जगह बना पाए हैं. शुभमन गिल पहले, विराट कोहली तीसरे, रोहित शर्मा चौथे, श्रेयस अय्यर 12वें और केएल राहुल 17वें स्थान पर हैं. दूसरी ओर, वनडे गेंदबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में भारत की ओर से सिर्फ कुलदीप यादव मौजूद हैं, जो 10वें पायदान पर हैं.
दुनिया के टॉप-7 ODI बल्लेबाज
वेस्टइंडीज सीरीज पर नजर
इंग्लैंड के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वापसी करना चाहेगी. इस सीरीज के लिए ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या के वनडे स्क्वाड में चुने जाने की अटकलें भी चल रही हैं. ऐसे में आने वाले मुकाबले भारतीय बल्लेबाजी के साथ-साथ टीम संयोजन के लिहाज से भी अहम माने जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ICC T20 रैंकिंग में भारत का जलवा! ईशान नंबर-1 पर कायम, अभिषेक टॉप-2 में पहुंचे, वरुण की भी टॉप-5 में एंट्री